• Breaking News

    Jaunpur: देवेश गुप्ता लायंस क्लब गोमती के नए अध्यक्ष चुने गए ,सचिव पद पर हसनैन कमर व कोषाध्यक्ष डॉ राजेश मौर्या बनाये गए - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    जौनपुर
    :लायन्स क्लब  गोमती के नव सत्र 2022-23 के लिए चुनाव - चयन प्रक्रिया के तहत पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता के ओलन्दगंज स्थित कार्यालय पर चुनावी सभा अध्यक्ष लायन धीरज गुप्ता की अध्यक्षता मे चुनाव अधिकारी निवर्तमान अध्यक्ष लायन प्रतिमा गुप्ता के दिशा निर्देश मे सम्पन्न हुआ।

    जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष हेतु देवेश गुप्ता सचिव के लिए सैय्यद हसनैन कमर 'दीपू" व कोषाध्यक्ष पद पर डा• राजेश मौर्या इसी क्रम मे महिला शाखा के लिए अध्यक्ष निधि गुप्ता सचिव तसनीम फात्मा व कोषाध्यक्ष पद पर डा0रश्मि मौर्या का चयन किया गया।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    उक्त अवसर पर चार्टर अध्यक्ष डा0 जी. सी सिंह ने आर्शिवचन देते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दिया इसी क्रम मे पूर्व मण्डल कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा की नई चयनित टीम उर्जा से ओत-प्रोत है आप सभी से अपेक्षा है की सेवा कार्य के नये आयाम स्थापित करते हुए लायंस क्लब गोमती को मण्डल मे नये आयाम पर ले जायेंगे। इस अवसर पे उपस्थित सभी सदस्यो ने सभी चयनित नई टीम का माल्यार्पण कर स्वागत कर व उत्साहवर्धन किये। नव चयनित अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने कहां की  जो रास्ता अध्यक्ष धीरज जी ने दिखाया है उसपे चल कर आप सभी के सहयोग व सुक्षाव से लायंस क्लब  गोमती को नई उचाई पर ले जाने का सार्थक प्रयास करूंगा। सभा के अन्त मे अपने अध्यक्षीय उध्बोधन मे धीरज जी ने सभी नव चयनित अधिकारीयो को अपनी शुभकामनाएं दी। और सभी को आश्वासन दिया की जौनपुर गोमती की स्थाई परियोजना अन्तिम संस्कार स्थल रामघाट के द्वितीय तल पर जो सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है उसे पूरा कर ज़िले की जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। सभा का  संचालन सचिव गौरव श्रीवास्तव ने किया व सभी का आभार कोषाध्यक्ष शिव शंकर साहनी ने किया। सभा मे डा• सुलोचना सिंह, बीरेन्द्र सिंह, धनन्जय पाठक, अरूणा गुप्ता, अनिल अग्रहरि, शशिलता, अनिल पाण्डेय, अरूणा पाण्डेय व सुनील आदि सदस्य उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad