• Breaking News

    महिला को बहुत भारी पड़ा वन नाइट स्टैंड - Jaunpur Update News

    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,कई बार व्यक्ति किसी चीज को लेकर खुद को दोराहे पर खड़ा महसूस करने लगता है. ऐसा बहुत बार होता है जब आपको दो चीजों में से कोई एक करनी होती है लेकिन आप उन दोनों में फैसला नहीं ले पाते. जब आप किसी चीज को लेकर कंफ्यूज होते हैं तो उसके लिए अपने आसपास के लोगों से पूछते हैं. हाल ही में ब्रिटेन की एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी शेयर करते हुए लोगों से सही फैसला लेने में मदद मांगी. दरअसल,

    दोस्त के साथ वन नाइट स्टैंड महिला को काफी भारी पड़ गया जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई. अब महिला यह फैसला नहीं कर पा रही है कि उसे आगे क्या करना चाहिए.
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी शेयर करते हुए ब्रिटेन की एक शादीशुदा महिला ने बताया कि उसने अपने दोस्त के साथ बिना किसी प्रोटेक्शन के सेक्स किया जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई. महिला ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है और उसे बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति के साथ उसने सेक्स किया था, वह भी दो बच्चों का पिता है और रिलेशनशिप में है. प्रेग्नेंसी का पता चलने पर महिला ने कहा कि वह काफी कंफ्यूज है कि क्या उसे अपनी प्रेग्नेंसी की बात अपने फ्रेंड को बतानी चाहिए या इस प्रेग्नेंसी को खत्म कर देना चाहिए.

    महिला की इस कंडीशन को देखते हुए बहुत लोगों ने कमेंट किया. कुछ लोगों ने कहा कि उसे प्रेग्नेंसी के बारे में उस व्यक्ति को जरूर बताना चाहिए, भले ही उसके बाद महिला कोई भी फैसला ले. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि सबसे पहले जरूरी है कि महिला खुद यह फैसला ले कि उसे इस बच्चे को रखना है या नहीं, उसके बाद ही वह बच्चे के पिता को इस बारे में बताए. महिला ने बताया कि वो आदमी सिर्फ उसका दोस्त है. उसकी एक गर्लफ्रेंड है और उन दोनों के दो बच्चे हैं. महिला ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि हमें प्रोटेक्शन लेना चाहिए था लेकिन शराब के नशे में हमसे यह चूक हो गई. महिला ने बताया कि उसने अगले दिन कॉन्‍ट्रासेप्टिव पिल भी ली थी लेकिन वह भी फेल हो गई. महिला ने कहा कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा कुछ होगा. वह जानती है कि उसे अबॉर्शन करवा लेना चाहिए लेकिन वह इस बच्चे को लेकर काफी इमोशनल है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad