• Breaking News

    ई-स्कूटर खरीदने वाले ध्यान दें, खराब क्वालिटी की बैटरी का किया जा रहा इस्तेमाल - Jaunpur Update News

       JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,ई-स्कूटर्स में लग रही आग को लेकर डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की रिपोर्ट सामने आ गई है. इस रिपोर्ट में ई-स्कूटर्स में आग लगने के पीछे के कारण का खुलासा हो गया है. रिपोर्ट में सामने आया है कि आग लगने के पीछे खराब बैटरी, बैटरी पैक के डिजाइन और मोड्यूल जैसे कई कारण सामने आए हैं.

     सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस हादसों के बाद डीआरडीओ की CFEES को इसकी जांच की जिम्मेदारी दी थी. इस विभाग ने अब अपनी रिपोर्ट में इन कारणों का खुलासा किया है.
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को



    बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी डीआरडीओ के तहत काम करने वाली द सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव और एनवायरनमेंट सेफ्टी की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट में इन हादसों को लेकर कई खुलासे किए हैं. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को तलब किया है.

     डीआरडीओ की रिपोर्ट्स के मुताबिक द सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव और एनवायरनमेंट सेफ्टी की रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों ने ई-स्कूटर्स में खराब क्वालिटी की बैटरी का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा बैटरी के डिजाइन मॉड्यूल में भी काफी समस्याएं हैं.

    कंपनियों ने कॉस्ट कम करने के लिए खराब लोअर ग्रेड मेटेरियल का इस्तेमाल किया है. अप्रैल महीने में एक के एक बाद हुए ई-स्कूटर्स हादसे के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय के अधीन आने वाली सेंटर कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने आग लगने की घटनाओं के बाद इलेक्ट्रिक कंपनी Pure EV और बूम मोटर्स को नोटिस जारी किया था. इन दोनों के अलावा अथॉरिटी ने दूसरी कंपनियों को भी नोटिस जारी किया था.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad