• Breaking News

    एक और मॉडल ने दी जान, मचा हड़कंप - Jaunpur Update News

    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, कोलकाता की शोबिज इंडस्ट्री से एक और चौंका देने वाली खबर सामने आई है. अभी तक कोलकाता की 3 मॉडल्स के मौत की मिस्ट्री नहीं सुलझी थी कि एक और नया मामला सामने आया है. 18 साल की स्ट्रगलिंग मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट सरस्वती दास ने आत्महत्या करके हर किसी को हैरान कर दिया है.
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    कोलकाता के कस्बा एरिया स्थित सरस्वती के घर पर उनकी डेडबॉडी लटकती हुई पाई गई. मामले की पुलिस जांच जारी है. शुरुआती जांच में ये सुसाइड का मामला नजर आता है. सरस्वती पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थीं. वे मॉडल बनने की कोशिश कर रही थीं. 29 मई को भारती Mallick (सरस्वती की मामी) ने पुलिस को फोन करके अपनी भांजी सरस्वती की डेडबॉडी बेडरूम के पंखे से लटकने की जानकारी दी.

    भारती Mallick ने बताया कि सरस्वती की डेडबॉडी को उनकी नानी ने नीचे उतारा. इसके बाद सरस्वती की बॉडी को रिश्तेदार CNMC अस्पताल लेकर गए. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सरस्वती की मौत हो चुकी थी. सरस्वती बेडरूम में अपनी नानी के साथ सोने गई थी. रात को करीब 1.30-2 बजे सरस्वती की नानी वॉशरूम जाने के लिए उठीं. वापस आने के बाद उन्होंने सरस्वती को कमरे में नहीं पाया. जब वे दूसरे बेडरूम में गईं तो सरस्वती की बॉडी को पंखे पर लटकते हुए देखा. दुपट्टे से सरस्वती ने फंदा बनाया था. उनकी नानी ने सरस्वती को तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गईं. सरस्वती का फोन पुलिस ने सीज कर लिया है. मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.

    पूछताछ के दौरान पता चला है कि सरस्वती अपनी मां आरती दास के साथ अपने मामा के घर पर पिछले 17 साल से रह रही थी. सरस्वती की मां अपने पति से 17 साल पहले अलग हो गई थीं. सरस्वती ने 10वीं क्लास के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी. वे ट्यूशन देती थीं और मॉडलिंग का काम किया करती थीं. खबरों के मुताबिक, हालिया दिनों में सरस्वती अपने रिलेशनशिप को लेकर तनाव में थीं. अब ये तो पुलिस जांच में मालूम पड़ेगा कि सरस्वती की मौत के पीछे उनके रिश्ते का तनाव था या कुछ और. इससे पहले तीन और मॉडल्स के सुसाइड केस सामने आ चुके हैं. सरस्वती का केस चौथा है. लगातार हो रही इन वारदातों ने लोगों को हैरान परेशान कर दिया है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad