जौनपुर में बही हिन्दू मुस्लिम एकता की बयार - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर, अखिल भारतीय उद्योग व्यपार मंडल जौनपुर द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन जौनपुर शहर स्थित टाउनहाल के मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हिन्दू धर्म गुरू अवधेश चंद्र चतुर्वेदी व मुस्लिम धर्म गुरू मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मशहूर शायर अंसार जौनपुरी ने क़ौमी यकजहती गीत पढ़कर किया। उक्त अवसर पर कवित्री विभा त्रिपाठी,अकरम जौनपुरी,शमीम जौनपुरी, डा. प्रमोद वाचस्पति,नादिम जौनपुरी,रामिश मड़ियावी,शमीम जौनपुरी,मुस्तईंन जौनपुरी, वकार मड़ियावी,मोनिस जौनपुरी,अहमद अज़ीज़ गाजीपुरी जैसे तमाम जाने-माने शायरों ने गीत व गजल पढ़कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि हिन्दुस्तान में जौनपुर एक ऐसा शहर है जिसकी गंगा-जमुनी तहजीब की महक पूरे मुल्क में फैली हुयी है। यहां की सबसे खुबशूरत बात यह है कि हिन्दु व मुस्लिम ईद व होली जैसे तमाम त्योहार एक साथ मिलकर मनाते है।
नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का इतिहास रहा है कि हमेशा चाहे संघर्ष का मसला रहा हो अथवा सामाजिक एकजुटता का हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर व्यापार मंडल साथ-साथ चलने का काम किया है।
वहीं नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल व जिला युवा अध्यक्ष संजीव साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापार मंडल ने हमेशा एकजुटता के किसी भी प्रयास को कभी छोड़ा नहीं काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तथा जौनपुर के स्थानीय मामलो में कभी भी कोई उतार चढ़ाव आया है तो व्यापारियों से अपील करके चाहे आर्थिक समस्या हो या सामाजिक विपन्नता हर मसले को हल करने के लिए व्यापारियों से मिलकर तमाम मामलों को हल कराने का कार्य सुगमता से किया है।
उक्त अवसर पर आनंद जायसवाल, पवन जायसवाल, बिनोद साहू, राजीव कुमार साहू (बबलू), ओमप्रकाश जायसवाल,इरशाद मंसूरी,अमरनाथ सेठ, साजिद अलीम सभासद, कृष्ण कुमार यादव सभासद,अज़ीज़ फरीदी, दानिश इक़बाल,दिनेश यादव, मिशन जिंदगी के संयोजक दिलीप तिवारी, कमालुद्दीन अंसारी,इरफान मंसूरी, सुनील चौरसिया, गुड्डू केडिया, डा. जंगबहादुर यादव, राजीव सेठी, सुभाष गुप्ता, दीपचंद्र राम, रामआसरे मोदनवाल, डा. अरविंद सिंह,जमाल वासिद खां,ज़ीशान खान, रेहान अंसारी, आदिल कुरैशी, आसिफ कुरैशी, मोनू सेठ सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मज़हर आसिफ ने किया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।