• Breaking News

    Jaunpur Big News: युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव - Jaunpur Update News

    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। रामपुर खुर्द गांव निवासी जीतलाल गौतम (24) बीती रात घर से बाहर निकला था। सुबह उसका शव घर से दो सौ मीटर दूर मुबारकपुर  बाजार में एक दुकान के पास मिला। जौनपुर के मुबारकपुर बाजार में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला।

     युवक रात से ही गायब था। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मीरगंज थाना के रामपुर खुर्द गांव निवासी जीतलाल गौतम (24) वर्ष पुत्र लालजी बीती रात घर से गायब था जिसका शव घर से दो सौ मीटर दूर मुबारकपुर बाजार में एक दुकान के पास मिला।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     जीतलाल की भांजी गुंजा ने बताया कि रात नौ बजे बाइक से घर आए थे और उसे साथ ले गए।  घर से जाने के बाद से उसका  मोबाइल बंद आ रहा था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। जीतलाल मजदूरी करके जीविका चलाता था। उसका एक वर्ष का बेटा है। पत्नी मायके में थी। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंची। पति का शव देखकर बेसुध हो गई। मौके पर पहुंचे मीरगंज थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह और सीओ अतर सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। मगर परिजन और  ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। खबर लिखे जाने तक बंधवा-भटहर मार्ग जाम रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad