• Breaking News

    पिता को दांतों से काटा, शराबी बेटे ने लोहे की रॉड से भी किया हमला - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    सिविल लाइन
    क्षेत्र के तालापारा में युवकों ने घर में शराब पीने के बाद अपने ही पिता की पिटाई कर दी। इस दौरान एक बेटे ने अपने पिता को दांतों से भी काटा। मारपीट से घायल पिता को उपचार कराने के बाद बड़े बेटे ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

    इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के संजय नगर में रहने वाले आशीष चौहान रोजी-मजदूरी करते हैं।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात दो बजे उनके छोटे भाई अजय और अमर घर आए। दोनों ने घर में शराब पी। इसके बाद उन्होंने घरेलू बातों को लेकर पिता अशोक चौहान से विवाद शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उन्होंने पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई की।

    शोर सुनकर आशीष और उनके बड़े भाई विनोद की नींद खुल गई। दोनों ने बीच-बचाव किया। इस बीच अमर ने अपने पिता को दांतों से काट दिया। वहीं, अजय ने लोहे के राड से अपने पिता के सिर में वार कर दिया। इससे उनके सिर से खून निकलने लगा। आशीष और विनोद ने घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आशीष ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad