• Breaking News

    रंगीले अफसर पर हुआ एक्शन, बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो वायरल - Jaunpur Update News

     प्रयागराज में बिजली विभाग के एक जेई का बार बालाओं के साथ डांस करता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसके बाद विभाग ने वायरल वीडियो की जांच के बाद जेई आरपी रजक को सस्पेंड कर दिया है. 

    यह वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है. फिलहाल इस मामले में बिजली विभाग की खूब किरकिरी हुई है.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    दरअसल 4 मई को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के हनुमान वाटिका गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राज मंगल सिंह के ट्रांसफर के उपलक्ष में विभाग के कई लोगों ने मिलकर एक पार्टी रखी थी, जिसमें बार बाला को बुलाया गया था. इस पार्टी में आरपी रजक बार बालाओं के डांस करते हुए अलग ही अंदाज में दिख रहे थे.


    बिजली विभाग के सस्पेंड हुए जेई आरपी रजक लखनऊ के रहने वाले हैं और कभी टीजीटी 2 पद पर तैनात थे और प्रमोशन के बाद वो जेई बने थे. पहले वे प्रयागराज के कसारी मसारी सब स्टेशन पर तैनात थे. प्रमोशन के बाद उन्हें बमरौली उपखंड से संबंध चौफटका पावर हाउस पर तैनात कर दिया गया. बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के आयोजित किए गए ट्रांसफर पार्टी में जेई आरपी रजक बार बालाओं के साथ डांस कर रहे थे. बकायदा अपने सिर पर गमछा रखकर बार बालाओं के साथ थिरक रहे थे. वायरल वीडियो के आधार पर जेई आरपी रजक को सस्पेंड करते हुए अवर अभियंता कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय निर्माण खंड द्वितीय कार्यालय से अटैच कर दिया गया है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad