• Breaking News

    जौनपुर में बादल हत्याकांड में गौराबादशाहपुर के थानाध्यक्ष अवधनाथ यादव निलंबित, अंडा खाने के दौरान हुआ था विवाद - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    धर्मापुर बाजार में शुक्रवार की शाम युवा पहलवान बादल यादव की चाकू मारकर हत्या और साथी अंकित यादव को गंभीर रूप से जख्मी किए जाने के बाद हुए बवाल के चलते थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर अवधनाथ यादव पर गाज गिर ही गई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने शनिवार की आधी रात के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया। उनके स्थान पर प्रशिक्षणाधीन डिप्टी एसपी गौरव कुमार शर्मा को थानाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई पूरे प्रकरण में उदासीनता बरतने के आरोप में की गई है। मालूम हो कि धर्मापुर बाजार में दुकान पर अंडा खाने के दौरान दो दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर ठकुरची (धर्मापुर) निवासी बादल यादव और उतरगावां निवासी अंकित यादव को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    जिला अस्पताल ले जाने पर बादल यादव को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। हालत नाजुक देखते हुए अंकित यादव को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। बादल की मौत की खबर के बाद उग्र हो गए सैकड़ों ग्रामीणों ने धर्मापुर बाजार से लेकर प्रसाद तिराहा तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में तोड़फोड़, आगजनी व पथराव किया था। सरकारी एंबुलेंस फूंक दी गई थी। रोडवेज बस व पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पथराव में सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक जख्मी हो गए थे। पुलिस को बेकाबू होते जा रहे हालात पर नियंत्रण पाने को देर रात लाठीचार्ज करना पड़ा था। हालांकि हत्याकांड में नामजद तीनों आरोपितों सत्य प्रकाश उर्फ सूर्य प्रकाश उर्फ गोलू राय, मिथिलेश गिरि उर्फ डब्लू व विपिन यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो अन्य अज्ञात आरोपितों को चिह्नित करने में पुलिस जुटी हुई है।

    तीन सीओ के बदले कार्यक्षेत्र, जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर

    एसपी अजय कुमार साहनी ने फेरबदल के क्रम में तीन पुलिस उपाधीक्षकों को इधर से उधर करने के साथ ही जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एक सप्ताह पूर्व रामरूप सर्वोदय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट के छात्र मिथिलेश यादव की हत्या कर दी गई थी, जिसमे प्रभारी निरीक्षक की उदासीनता सामने आई थी।

    ऐसे में प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे थे। सीओ मड़ियाहूं संत प्रसाद उपाध्याय को केराकत सर्किल, सीओ बदलापुर अशोक कुमार सिंह को सीओ मड़ियाहूं और सीओ केराकत शुभम तोदी को सीओ बदलापुर तैनात किया है। पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत एसआइ जितेंद्र बहादुर सिंह को जलालपुर का थानाध्यक्ष तैनात किया है। उन्होंने बताया कि यह फेरबदल जिला पुलिस प्रशासन व कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए किया गया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad