चलती गाड़ी में युवक का खतरनाक स्टंट, स्टेरिंग छोड़ कार की गेट पर बैठा आ रहा नजर - Jaunpur
JaunpurUpdateNews
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कॉर्पियो से एक युवक चालक स्टेरिंग को छोड़कर चलती गाड़ी में गेट खोलकर उस पर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो शूट करने के दौरान इस खतरनाक स्टंट से अन्य चालकों पर भी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम थाने की पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि वायरल वीडियो एलिवेटेड रोड का बताया गया है,
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
लेकिन यह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शूट किया गया है इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। वायरल वीडियो में युवकों की पहचान करने के लिए पुलिसकर्मी लगातार एलिवेटेड रोड पर आने जाने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। उनकी पहचान होते ही जल्द कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, एसपी यातायात रामानंद कुशवाहा का कहना है कि वायरल वीडियो हाल फिलहाल का नहीं नजर आ रहा है, उसमें हल्का कोहरा भी दिख रहा है। वीडियो में नजर आ रहा गाड़ी का नंबर जांच करने के दौरान किसी भी स्कॉर्पियो गाड़ी से नहीं मिला है। फिलहाल यातायात पुलिसकर्मी गाड़ी चालक की पहचान करने में जुटे हैं।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।