• Breaking News

    Jaunpur: नदी में डूबने से युवक की मौत, एक की बची जान

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर : बक्शा थाना क्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर घाट पर गुरुवार की शाम गोमती में स्नान करते तीन युवक डूब गए। एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को राहत व बचाव कार्य में जुटे ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया जबकि तीसरा लापता हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने गोताखोरों को लगाया है।

    बक्शा थाना क्षेत्र के ही मुस्तफाबाद गांव निवासी तीन दोस्त 20 वर्षीय राकेश पाल पुत्र फूलचंद पाल, 19 वर्षीय मोनू पाल पुत्र दया शंकर पाल व 18 वर्षीय छोटू पाल पुत्र दीनानाथ पाल घर से शाम चार बजे उक्त घाट पर नदी में नहाने गए थे।

    `स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगे। मदद की गुहार लगाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे, कितु तब तक तीनों डूब गए थे। ऐसे ग्रामीण जिन्हें तैरना आता था, वे राहत व बचाव कार्य में जुट गए। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने राकेश पाल व छोटू पाल को खोज निकाला जबकि मोनू पाल का पता नहीं चल सका। दोनों को आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने राकेश पाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। छोटू पाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। खबर लगने पर बक्शा थाना प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मोनू की तलाश में गोताखोरों को लगाया है।

    छत से गिरकर महिला की मौत

    मल्हनी (जौनपुर): सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोहड़े गांव में गुरुवार को छत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। कोहड़े गांव निवासी शोभनाथ गौतम की 35 वर्षीय बहू सितारा देवी अपने परिवार के साथ छत पर सोई हुई थी। गुरुवार की भोर में आंधी व बारिश आने के चलते आनन-फानन वह बच्चों को लेकर नीचे उतरने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और जिसके बाद वह छत से नीचे गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्वजन ने पुलिस का विरोध करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार कर दिया।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad