आपस में प्यार कर बैठीं दो लड़कियां, मांग रहीं सुरक्षा
JaunpurUpdateNews
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी लोग अभी भी समलैंगिकता को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. ऐसा एक ताजा मामला पटना से आया, जहां दो लड़कियां एक-दूसरे के प्यार में इतना पागल हैं कि अपने समाज से लड़ रही है और अपनी सुरक्षा की गुहार लगा रही है. दोनों ने पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो से मिलकर सुरक्षा मांगी है.

पटना के इंद्रपुरी में रहने वाली तनिष्क श्री और श्रेया नाम की लड़की एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन तनिष्क के परिवार वाले उन्हें एक साथ रहने नहीं देना चाहते हैं. इन दोनों की दोस्ती 5 साल पुरानी है. तनिष्क श्री का कहना है कि उनके परिवार वाले जानबूझकर अपहरण का मामला दर्ज कर हम लोगों को फंसाना चाहते हैं. तनिष्क श्री ने कहा कि मैं बालिग हूं, इसलिए हमें साथ रहने का अधिकार है, फिलहाल दोनों की बात सुनकर उन्हें पुलिस ने सिर्फ आश्वासन दिया, अभी किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।