OMG! 8000 साल पुरानी इंसानी खोपड़ी मिली, हुआ ये खुलासा - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़,अमेरिका में 2021 में कश्ती चलाने वाले दो लोगों को मिनेसोटा नदी के पास इंसानी खोपड़ी का एक हिस्सा मिला. अपराध की आशंका में, इस अज्ञात शख्स का पता लगाने के लिए खोपड़ी की फॉरेंसिक जांच की गई. लेकिन फॉरेंसिक जांच में जो सामने आया उसने वैज्ञानिकों को आश्चर्य में डाल दिया.
असल में ये क्राइम से जुड़ा सुराग नहीं, बल्कि पुरातन काल के अमेरिकी जीवन का एक सुराग था. इंसान की खोपड़ी का यह हिस्सा करीब 8,000 साल पुराना था.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जांच से पता चला कि यह एक ऐसे व्यक्ति की खोपड़ी थी जो 5,500 से 6,000 ई.पू के बीच रहा करता था.
कश्ती चलाने वालों को यह खोपड़ी सितंबर 2021 में दक्षिण-पश्चिमी मिनेसोटा के सेक्रेड हार्ट (Sacred Heart ) शहर के पास मिली थी. जिस जगह यह हड्डी मिली, वह जगह पानी के नीचे रही होगी, लेकिन गंभीर सूखे की वजह से नदी में पानी का स्तर कम हो गया और ये खोपड़ी बाहर आ गई. फॉरेंसिक जांच में खोपड़ी में पाए जाने वाले कार्बन का रासायनिक विश्लेषण किया गया कि वह कौनसा कार्बन है और कितनी मात्रा में है. कार्बन-14 नामक कार्बन के आइसोटोप के क्षय या वैरिएशन से खोपड़ी की उम्र का पता चलता है. बाकी आइसोटोप के संतुलन से व्यक्ति की डाइट का पता चलता है. इस विश्लेषण से पता चला कि यह व्यक्ति मछली, मक्का, बाजरा या ज्वार खाया करता था.
मिनेसोटा स्टेट यूनिवर्सिटी में मानव विज्ञान की प्रोफेसर और विभाग की अध्यक्ष कैथलीन ब्लू (Kathleen Blue) का कहना है कि जिस दौर में यह व्यक्ति जीवित था, उस समय के बारे में बहुत कम जानकारी है. इस व्यक्ति के आहार में उस इलाके में उगने वाले पेड़-पौधों से मिलने वाला आहार, हिरण, मछलियों, कछुए और मसल्स शामिल रहा होगा. कैथलीन का कहना है कि खोपड़ी के टुकड़े पर चोट के निशान पाए गए हैं, लेकिन इस चोट से व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी. क्योंकि हड्डी पर फिर से बढ़ने और ठीक होने के संकेत दिखाई देते हैं. जिससे यह पता चलता है कि चोट से ये व्यक्ति बच गया था. इस अवधि के कुछ मानव अवशेष पहले भी मिले थे. 1930 के दशक में, सड़क निर्माण को दैरान एक मूल अमेरिकी किशोर लड़की की खोपड़ी और कंकाल मिला था, जिसे अब मिनेसोटा वीमेन (Minnesota Woman) के रूप में जाना जाता है. माना जाता है कि यह कंकाल 8,000 से 10,000 साल पुराना है. लड़की के साथ एक सींग का खंजर पाया गया था.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।