• Breaking News

    किसानों के लिए बड़ी खबर - Jaunpur Update News

      JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राज्य के 1 लाख 44 हजार 966 किसानों को 297 करोड़ 9 लाख रूपए की दावा राशि के वितरण का शुभारंभ करेंगे। फसल दावा बीमा राशि के इस वितरण कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे सहित अन्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधि ऑनलाईन शामिल होंगे।
    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के 17 जिलों के 1,44,966 किसानों को बीमा की यह राशि रबी सीजन 2021-22 में मौसम की खराबी के कारण फसलों को हुए नुकसान व उत्पादन में कमी की क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    गौरतलब है कि रबी सीजन 2021-22 में राज्य के 2,31,946 कृषकों की रबी फसलों चना, गेंहू, राई, सरसों, अलसी आदि का बीमा किया गया था। मौसम की खराबी के चलते फसलों को हुए नुकसान एवं कम उत्पादन के कारण किसानों को 297.09 करोड़ रूपए की दावा राशि का भुगतान किया जा रहा है, जो कि प्रीमियम राशि का लगभग दोगुना है। राजनांदगांव जिले के सर्वाधिक 59,766 किसानों को 102.14 करोड़ रूपए, बेमेतरा जिले के 38,414 किसानों को 98.18 करोड़, बालोद जिले के 6478 किसानों को 14.63 करोड़, कबीरधाम जिले के 22,294 किसानों को 38.04 करोड़, दुर्ग जिले के 13,423 किसानों को 36.31 करोड़, धमतरी जिले के 3418 किसानों को 6.69 करोड़, मुंगेली जिले के 796 किसानों को 92.50 लाख, बलौदाबाजार जिले के 32 किसानों को 5.80 लाख सहित सरगुजा, कांकेर, बलरामपुर, बस्तर, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जशपुर एवं रायपुर जिले के किसानों को फसल बीमा दावा राशि का भुगतान किया जाएगा।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad