Ration Card: क्या आपका राशन कार्ड भी होने वाला है रद्द? सरकार के इस फैसले से पड़ेगा जेब पर असर? - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
Free Ration Card Scheme: देश में गरीब लोगों की अच्छी खासी तादाद है, ऐसे लोग जिनके घरों में खाने पीने की बुनियादी चीजों की भी किल्लत रहती है. ऐसे लोगों के लिए सरकार की तरफ से मुफ्त राशन स्कीम चलाई हुई है.

Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
ताकि वो अपनी जिंदगी में आ रही परेशानियों से दो-चार ना हों लेकिन इन गरीब और जरूरतमंद लोगों की आड़ में कुछ ऐसे लोग भी इन स्कीमों का फायदा उठाने लगते हैं जो इस स्कीम के तहत आते भी नहीं हैं.
ऐसे लोग उन गरीब जरूरतमंदों का हक मार रहे होते हैं, लेकिन अब यह ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है, क्योंकि सरकार की तरफ से कुछ सख्त कदम उठाए गए हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट में कुछ बदलाव भी किए गए हैं. दरअसल ऐसे लोग जो मुफ्त राशन लेने के पात्र नहीं हैं, उनके राशन कार्ड्स को अब रद्द कर दिया जाएगा. इसके लिए जांच की जाएगी और फिर एक्शन लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें:
अगर हो गए हैं हद से ज्यादा आलसी तो आज से ही शुरू कर दें ये चीजें खाना
जो लोग मुफ्त राशन लेने के हकदार नहीं हैं यानी अपात्र लोगों के खिलाफ के बिहार सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं कि जांच कर इस तरह के लोगों की पहचान की जाए और बनती कार्रवाई की जाए. एक खबर के मुताबिक बिहार सरकार की यह मुहिम इस महीने की आखिरी तारीख यानी 31 मई तक जारी रहेगी. इसके तहत सभी जिलों के डीएम काम कर रहे हैं.
इन लोगों के रद्द होंगे राशन कार्ड
सरकार की तरफ जारी किए गए निर्देश में बताया गया है कि ऐसे लोग जिनकी माहाना सैलरी 10 हजार रुपये से ज्यादा है उनके भी राशन कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे. इसके अलावा जिन लोगों के घर चार पहिया गाड़ी है या AC लगा हुआ है या फिर कोई लाइसेंसी हथियार है वो भी मुफ्त राशन कार्ड पाने के हकदार नहीं हैं.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।