• Breaking News

    Ration Card: 28 लाख 79 हजार राशन कार्ड रद्द, निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वालों के कार्ड हो रहे निरस्त - Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews
    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    ।
     बिहार में 28 लाख 79 हजार 116 राशन कार्ड को रद्द कर दिया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने वाले राशनकार्ड धारकों के राशन कार्ड रद्द किए जा रहे है।

    इसके तहत बिहार के सभी 38 जिलों में बड़े पैमाने पर राशन कार्ड की जांच कर उन्हें रद्द किया जा रहा है। राज्य में वर्तमान में 1 करोड़ 81 लाख राशनकार्डधारी हैं।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    31 मई तक चलेगा अभियान
    खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव विनय कुमार ने सभी जिलों के डीएम को 31 मई तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में शामिल अपात्रों के राशन कार्ड को रद्द करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। राशन कार्ड रद्द होने का सबसे अधिक असर वैसे परिवारों पर होगा जो मामूली त्रुटियों के कारण सरकारी राशन से वंचित हो जाएंगे। वहीं, सरकारी कार्यालयों में संविदा पर काम करने वालों पर भी इस का असर होगा।

    दस हजार से अधिक आय है तो राशन कार्ड रद्द होगा
    विभागीय सूत्रों के अनुसार वैसे व्यक्ति जिनकी आय मासिक 10 हजार से अधिक है तो उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा। विभाग की मानें तो चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी, आयकर भरने, एक सिंचाई वाले उपकरण के साथ ढाई एकड़ सिंचित भूमि, पांच एकड़ सिंचित भूमि, व्यावसायिक टैक्स भरने या अन्य संसाधनों से संपन्न लोगों को राशन कार्ड का लाभ नहीं दिया जाना है, लेकिन कई ऐसे परिवार भी हैं जो अपात्र होने के बावजूद योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों का राशन कार्ड रद्द होगा। उधर, राशन कार्ड रद्द होने की सूचना पर अपात्र लाभुकों में हड़कंप है।

    पटना में अबतक 31 हजार 490 राशन कार्ड रद्द हुए
    राज्य में एक दिन पूर्व तक समस्तीपुर में सर्वाधिक 2 लाख 46 हजार 935 राशन कार्ड रद्द किए गए। वहीं, पूर्वी चंपारण में 2 लाख 36 हजार 335 राशन कार्ड रद्द किए गए है। मुजफ्फरपुर में 1 लाख 99 हजार 349 तो पश्चिमी चंपारण में 1 लाख 55 हजार 889 राशन कार्ड को रद्द किया गया है। पटना में अबतक 31 हजार 490 राशन कार्ड को रद्द किया गया है।

    किस जिले में कितने राशन कार्ड अबतक हुए रद्द

    जिला रद्द राशन कार्ड

    • अररिया 66,000
    • अरवल 13,783
    • औरंगाबाद 88,027
    • बांका 19,320
    • बेगूसराय 1,36,167
    • भागलपुर 86,604
    • भोजपुर 63,268
    • बक्सर 51,561
    • दरभंगा 1,08,983
    • गया 40,434
    • गोपालगंज 75,765
    • जमुई 25,991
    • जहानाबाद 45,505
    • कैमूर 15,134
    • कटिहार 98,531
    • खगड़िया 42,340
    • किशनगंज 37,592
    • लखीसराय 24,160
    • मधेपुरा 31,906

    जिला रद्द राशन कार्ड

    • मधुबनी 75,264
    • मुंगेर 31,492
    • मुजफ्फरपुर 1,99,349
    • नालंदा 72,240
    • नवादा 70,531
    • पं चंपारण 1,55,889
    • पटना 31,490
    • पूर्वी चंपारण 2,36,335
    • पूर्णिया 28,773
    • रोहतास 27,157
    • सहरसा 59,432
    • समस्तीपुर 2,46,935
    • सारण 84,647
    • शेखपुरा 39,592
    • शिवहर 31,861
    • सीतामढ़ी 99,095
    • सीवान 1,11,731
    • सुपौल 56,501
    • वैशाली 1,49,731

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad