• Breaking News

    लौट आया हजारों साल पुराना 'दैत्य'? खुदाई में मिला 30000 साल पुराना वुली मैमथ, अभी भी है 'जिंदा'

     

    कनाडा के युकोन में एक संरक्षित बेबी मैमथ की खोज की गई है जो 30,000 से अधिक साल पहले जीवित था। विशेषज्ञों का कहना है कि यह उत्तरी अमेरिका में खोजा गया 'सबसे पूर्ण मैमथ' है। इस बेबी मैमथ का नाम 'Nun cho ga' है, Hän भाषा में इसका मतलब होता है 'बिग बेबी एनिमल'। यह मैमथ पर्माफ्रोस्ट में जम गया था जिसके परिणामस्वरूप इसके अवशेष संरक्षित हो गए।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    पर्माफ्रोस्ट धरती की सतह या उससे नीचे की उस भूमि को कहते हैं जिसका तापमान दो साल या उससे अधिक समय के लिए लगातार शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है। क्लोंडाइक गोल्ड फील्ड्स में काम कर रहे मजदूरों ने इस मैमथ की खोज की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मैमथ की त्वचा अभी भी बिल्कुल पहले जैसी है और बालों के कुछ टुकड़े अभी भी शरीर पर चिपके हुए हैं।

    गुफा शेरों के साथ रहता था मैमथ
    आगे की जांच में सामने आया है कि यह मैमथ मादा है और जंगली घोड़ों, गुफा शेर और विशाल स्टेपी बाइसन के साथ रहती थी जो युकोन में हजारों साल पहले मौजूद थे। पर्यटन और संस्कृति मंत्री रंज पिल्लै ने एक बयान में कहा, 'युकोन हमेशा से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइस ऐज और बेरिंगिया रिसर्च के लिए जाना जाता है।' उन्होंने कहा कि हम संरक्षित बेबी वुली मैमथ, Nun cho ga, की बेहद अहम खोज से हैरान हैं।

    बेहद अच्छी तरह संरक्षित है शरीर
    मंत्री ने कहा, 'युकोन सरकार और माइन में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच मजबूत साझेदारी के बिना इस तरह की खोज संभव नहीं हो सकती।' Nun cho ga पैर पर पैर चढ़ाकर लेटा हुआ है और उसकी दोनों आंखें बंद हैं। इसकी मजबूत सूंड़ अब कमजोर हो चुकी है। मैमथ के बेहद अच्छी तरह संरक्षित शरीर ने विशेषज्ञों को चौंका दिया है। इसके खुरों में अभी भी खांचे बरकरार हैं और आज भी इसकी त्वचा किसी जीवित जानवर जैसी है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad