• Breaking News

    यूपी से बिहार आ रही ट्रेन में गलत काम करते पकड़े गए लड़का और लड़की, बहाना सुन पुलिस भी चौंकी

     

    उत्तर प्रदेश से बिहार आ रही ट्रेन में एक लड़की-लड़के के साथ मिलकर गलत धंधा कर रही थी। लेकिन वो दोनों पुलिस को चकमा नहीं दे पाए। पकड़े जाने पर लड़की ने ऐसा बहाना बनाया जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रही गई। खबर के मुताबिक बक्सर में जीआरपी पुलिस ने सवारी गाड़ी की तलाशी में एक युवक और युवती के पास से पांच पेटी शराब बरामद किया है। ट्रेन की तलाशी के क्रम में डुमरांव में बरामद होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर बक्सर लाने के बाद जेल भेज दिया गया। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    जीआरपी थनाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि यह बरामदगी दोपहर में बक्सर से गुजरने वाली डीडीयू पटना सवारी गाड़ी से की गई है।  महज दो मिनट के लिए बक्सर में रुकने वाली ट्रेन की तलाशी में यहां कुछ भी नहीं मिल सका। डुमरांव में रुकते ही जांच के क्रम में युवक-युवती के पास से पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर ली गई, पर तब तक वहां से ट्रेन खुल चुकी थी। इसके बाद बरामद शराब समेत दोनों को रघुनाथपुर स्टेशन पर उतारने के बाद दूसरी ट्रेन से बक्सर लाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिला के राजाबाजार बिहिया निवासी मुन्ना साह और युवती की पहचान कृष्णब्रह्म थाना के कठार गांव निवासी रानी कुमारी के रूप में की गई।

    बहाना सुन पुलिस भी चौंकी

    युवक के पास मौजूद बैग से दो पेटी और युवती के पास मिले बैग से तीन पेटी शराब मिली है। दोनों ने बताया कि वे लोग यूपी के दिलदारनगर स्टेशन पर शराब की खेप लेकर ट्रेन में चढ़े थे और शराब बिहिया ले जानी थी। युवती ने बताया कि चूंकि आमतौर पर पुलिस लड़कियों से कुछ सवाल नहीं करती, लिहाजा महज कुछ पैसों की लालच में वह युवक की शराब पुलिस की नजरों से बचाने के लिए बिहिया तक पहुंचाने को तैयार हो गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की खेप जब्त कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

    शराब के नशे में हंगामा मचा रहे दो शराबी गिरफ्तार 

     शुक्रवार की देर शाम अनुमंडल के पुराना भोजपुर स्थित सिमरी रोड में शराब के नशे में दो शराबी आम पब्लिक के साथ गाली-गलौज और बीच सड़क पर हंगामा मचा रहे थे। इसी दौरान नया भोजपुर ओपी पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उनकी मेडिकल जांच कराई गई। ओपी प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि जांचोपरांत शराब पीने की पुष्टि होने पर झूम रहे शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जहां चार-चार हजार रुपये जुर्माना वसूल कर दोनों को छोड़ दिया गया। गिरफ्तार शराबियों की पहचान बिहिया भोजपुर थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी अनूप चौधरी और आलोक चौधरी के रूप में हुई है। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad