3 साल की बच्ची के साथ हैवानियत
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में आम दिलाने के बहाने तीन वर्षीय मासूम से बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। आरोपी बुजुर्ग ने किसी को बताने पर बच्ची को उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी और घर भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्ची का परिवार तुगलकाबाद गांव में किराए पर रह रहा है। परिवार मूलत: बिहार का रहने वाला है। बच्ची के पिता इलेक्ट्रीशियन हैं। पुलिस शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि 19 जून की शाम को आरोपी दुर्वासा घर से बच्ची को आम दिलाने के लिए ले गया था।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
देर रात तक जब बच्ची वापस नहीं आई तो मां दुर्वासा के घर गई। आरोपी दुर्वासा ने बच्ची की मां के आवाज मारने पर बच्ची को घर के गेट से बाहर भेज दिया। मां बच्ची को लेकर घर आई।
खाना खाने के बाद बच्ची सोने के लिए चली गई। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद बच्ची की मां ने उसे दवाई दी। बच्ची ने बताया कि उसके साथ दादा ने गंदी हरकत की है। जिससे उसके पेट में दर्द हो रहा है। महिला ने पति को बताया और पुलिस को सूचना दी। गोविंदपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्ची का मेडिकल कराया। बच्ची के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बुजुर्ग पीड़ति बच्ची की ही इमारत में किराए पर रहता है। मूलत: वह गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। बच्ची की मां ने बताया कि वह बहुत बुजुर्ग है तो इमारत में रहने वाले सभी छोटे बच्चे आरोपी को दादा कहकर बुलाते हैं। बुजुर्ग होने के चलते ही जब वह बच्ची केा उसके घर लेने गए तो उसकी मां ने उसके साथी बच्ची को भेज दिया क्योंकि आरोपी अक्सर बच्ची को अपने घर ले जाता था।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।