एक दो नहीं 8 पत्नियों के साथ रहता है शख्स, हुआ ये...
पहले से शादीशुदा मॉडल ने पिछले साल 8 लड़कियों से एकसाथ शादी कर ली थी. इसके बाद उसकी पत्नियों की संख्या 9 हो गई थी. हालांकि, बाद में एक पत्नी उससे अलग हो गई. फिलहाल वह 8 पत्नियों के साथ रहता है. इस मॉडल का नाम Arthur O Urso है और वे ब्राजील के रहने वाले हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम लुआना है. अब एक इंटरव्यू में लुआना ने अपने पति की नई शादियों पर प्रतिक्रिया दी है. इस रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होती रहती हैं. हालांकि, मॉडल का कहना है कि सभी पत्नियों के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशियों से भरी है.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
लुआना कहती हैं कि शादी के इस रिश्ते में उनका उद्देश्य आर्थर को खुश रखना है, और जब तक पति खुश है, वह भी खुश है. वह आर्थर की 7 नई पत्नियों को भी पसंद करती हैं, और जब आर्थर नहीं होते हैं तो वह उन लोगों को 'डेट' करती हैं. ऑर्थर और लुआना कहते हैं कि इस रिश्ते में 7 लड़कियों की एंट्री के बाद वे दोनों और क्लोज आ गए हैं, और वे दोनों पहले से कहीं ज्यादा एक-दूसरे पर ट्रस्ट करते हैं. लुआना ने कहा- हमलोग हमेशा से एक-दूसरे पर भरोसा करते थे लेकिन अब हम एक-दूसरे पर बहुत ही ज्यादा ट्रस्ट करते हैं. नई पत्नियों के साथ रिश्ते की वजह से हम दोनों एक इंसान के तौर पर और पति, पत्नी के तौर पर और ज्यादा सशक्त महसूस करते हैं.
सभी नई पत्नियां- तानिया, लोरेना, क्यारा, मेलिना, एमिली, सिंटिया और थायने कहती हैं कि आर्थर उन्हें बराबर समय देते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारी सभी आवश्यकताएं वह पूरी करें. सभी लड़कियां आर्थर पर फिदा हैं. सभी मानती हैं कि वह इंटेलिजेंट, अट्रैक्टिव, काइंड और पूरी तरह से अद्भुत है. हालांकि, अगर आर्थर किसी एक पत्नी पर ज्यादा खर्च करने लगते हैं, तो दूसरी पत्नियों को इससे जलन जरूर होने लगती है. बता दें कि आर्थर ने सभी पत्नियों के साथ एक समारोह के दौरान शादी की थी. जिसमें आर्थर, लुआना को किस करते दिखे थे, और बाकी पत्नियां एक-दूसरे को.
आर्थर ने बताया कि रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में सभी पत्नियों के नाम याद रखने में भी दिक्कतें सामने आती थीं. ऑर्थर ने हाल ही में नई पत्नियों को दादी से मिलवाया था. आर्थर ने कहा कि उसकी फैमिली ने इस रिश्ते को अप्रूव नहीं किया है, लेकिन वे लोग इससे रिलेट करते हैं. आर्थर की दादी कहती हैं कि अपने कल्चर और धर्म की वजह से वह इस रिश्ते को नहीं मानती हैं. हालांकि, वह आर्थर और उनके पार्टनर्स की फीलिंग्स की कद्र करती हैं.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।