• Breaking News

    लड़की को मिली प्यार करने की बड़ी सजा, 4 बच्चों के पिता ने कॉल गर्ल बना दिया


    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, बिहार के गया में एक शख्स ने प्यार के नाम पर ऐसी शर्मनाक हरकत की है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. चार बच्चों के पिता ने एक युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर लड़की को कॉल गर्ल बना दिया. आरोपी ने इसी दौरान युवती का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर प्रेमिका को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    आरोपी इतने पर भी नहीं रुका और उसने अपनी प्रेमिका को कॉल गर्ल बनाने का फैसला कर लिया. इसके बाद आरोपी ने डरा-धमका कर प्रेमिका को जिस्मफरोशी के धंधे में उतार दिया और पैसे लेकर उसे पटना, रांची और मुंबई भेजने लगा.

    यह मामला गया के इमामगंज थाना क्षेत्र की एक युवती का है. युवती को मोहम्मद.अयूब खान नाम के शख्स ने प्यार के जाल में फंसाया था. धीरे-धीरे वो अपने दोस्तों के पास भी युवती को डरा-धमका कर भेजने लगा और उसके बदले मोटी रकम कमाने लगा. पीड़ित ने बताया कि प्यार में धोखा खाने और देह व्यापार में फंसने के बाद किसी तरह उसने इससे निजात पाने की ठानी. उसके बाद उसने दूसरे युवक से शादी कर ली और सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उसका पूर्व प्रेमी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. आरोपी पीड़िता को फिर से धंधा करने के लिए धमकी देने लगा और पति को वीडियो भेजने के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा. लड़की ने जब इनकार कर दिया तो आरोपी ने युवती के पति को उसकी अश्लील तस्वीर भेज दी.

    इसके बाद पीड़ित युवती पूर्व प्रेमी से पीछा छुड़ाने के लिए इमामगंज के महिला थाने पहुंची और एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा दी. इस दौरान भी आरोपी चुप नहीं बैठा और वो युवती और उसके पति को लगातार परेशान कर रहा था. पूर्व प्रेमी चाहता था कि युवती की शादी टूट जाए. इसके बाद लड़की ने धोखेबाज प्रेमी को सबक सिखाने की ठान ली. प्लानिंग के तहत उसने उसे कॉल किया और गया आने को कहा. धोखेबाज प्रेमी ने उसे गया की जगह बोधगया में एक होटल में बुलाया. युवती मान गई और होटल में जाने से पहले कुछ लोगों को पूरी मामले की जानकारी दे दी. इसके बाद पीड़ित युवती बोधगया के होटल में पहुंची और बंद कमरे में आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. युवती की तरफ से कुछ लोगों पहले ही होटल में मौजूद थी और उन्होंने भी आरोपी को पीटा. उसके बाद आरोपी को पीड़ित महिला ने बोधगया थाने की पुलिस को सौंप दिया.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad