इस डेटिंग शो के बारे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, 'अरे...कोई AC चला दो गर्मी बढ़ रही है!' जी हां, जून-जुलाई की गर्मी में अगर आप डेटिंग शो Love In The Jungle देख रहे हैं तो अपने दिलों को थाम लीजिए, क्योंकि इस शो का बोल्ड कंटेंट देखकर आपके पसीने छूट सकते हैं. ये एक ऐसा डेटिंग शो है, जिसमें प्यार और रोमांस घने जंगल में कैमरे के सामने खुल्लम खुल्ला होता है.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
क्यों रह गए ना दंग....? Love In The Jungle एक ऐसा वाइल्ड डेटिंग रियलिटी शो है, जो मॉर्डन वर्ल्ड की मॉर्डन लव स्टोरीज, रोमांस, डेटिंग और इंटीमेसी पर बेस्ड है. इस शो में हॉट एंड सिजलिंग सिंगल्स जंगल में रहकर ना सिर्फ एक दूसरे से कनेक्शन बना रहे हैं, बल्कि कैमरे के सामने खुलेआम अपने कनेक्शन संग इंटीमेट भी होते हैं. आइए आपको दुनिया के सबसे वाइल्ड डेटिंग शो के बारे में कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जिन्हें जानकर आपके होश उड़ जाएंगें.इस शो का कॉन्सेप्ट एनिमलिस्टिक मैटिंग रिचुअल्स पर बेस्ड है. शुरुआत के 4-5 एपिसोड तक किसी भी कंटेस्टेंट को एक दूसरे से बात करने की इजाजत नहीं थी. यानी अगर कोई किसी को पसंद करता है और उसके साथ कनेक्शन बनाना चाहता है तो उसे अपने क्रश को अपनी बॉडी लैंग्वेज जैसे किस, हग और इंटीमेसी के जरिए अपनी फीलिंग्स का इजहार करना होता है. डेटिंग शो में लड़के और लड़कियों को बारी-बारी टास्क परफॉर्म करना होता है. टास्क जीतने वाले लड़के को उसकी पसंद की कोई भी दो लड़कियों संग डेट पर जाने का मौका मिलता है और टास्क जीतने वाली लड़की अपनी पसंद के दो लड़कों संग एक साथ प्राइवेट डेट पर जा सकती है. इस डेट की सबसे खास बात ये है कि डेट पर गए कंटेस्टेंट एक दूसरे संग बात कर सकते हैं और कॉजी होते हुए भी देखे जाते हैं.
आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये सच है. इस शो में लड़के और लड़कियों को उनकी पसंद के कनेक्शन संग रात गुजारने का मौका भी मिलता है, ताकि वो एक दूसरे को अच्छी तरह से जानकर एक दूसरे संग अपना कनेक्शन स्ट्रॉन्ग कर सकें. जब लड़का और लड़की एक साथ होंगे, तो रोमांस तो होगा ही. जी हां, बिल्कुल ठीक समझे आप. इस शो में कैमरे सामने सिंगल्स एक दूसरे संग कॉजी होते हुए भी नजर आते हैं. किसेस से लेकर कडलिंग- हगिंग रोमांस, सब कुछ कैमरे के सामने खुल्लम खुल्ला होता है.
ये बात जानकर शायद आपके होश उड़ सकते हैं. लेकिन सच तो यही है. शो में कई बार कई कंटेस्टेंट्स को कैमरे के सामने ही कपड़े बदलते हुए भी दिखाया जा चुका है. लव इन द जंगल शो में सब कुछ कैमरे के सामने होता है. शो में शामिल हुए सभी सिंगल्स कोलंबिया के प्राइवेट इको रिजर्व जंगल में रह रहे हैं. सभी कंटेस्टेंट्स को उनकी पर्सनैलिटी से सिमिलर एनिमल का टैग दिया गया है. जंगल में ही वो अपने फेवरेट कनेक्शन संग फ्लर्ट करते हैं, रोमांस करते हैं, किस करते हैं.
शो कितना बोल्ड और वाइल्ड है ये तो आपने जान लिया. लेकिन अफसोस, डेटिंग शो की वाइल्ड थीम भी इसे इंटरेस्टिंग नहीं बना पाई. हर एपिसोड में आपको सिमिलर कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा. ऐसे में शो में कुछ नया देखने की एक्साइटमेंट खत्म हो जाती है, क्योंकि हर एपिसोड में एक ही कॉन्सेप्ट फॉलो किया जा रहा है. जंगल की एक छोटी सी जगह में बना सेट पहले एपिसोड के बाद ही बोरिंग लगने लगता है.
शो में कुछ भी फैंसी नहीं है, जो आपको अट्रैक्ट करे, सिवाए बोल्ड कंटेंट के. इसके अलावा हर एपिसोड हर कंटेस्टेंट अपने कनेक्शन बदल लेता है. ऐसे में आप चाहकर भी शो से कनेक्ट नहीं हो पाते हैं, क्योंकि शो में शामिल हुए सिंगल्स ही अभी तक एक दूसरे से इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं, तो फिर आप उनसे कैसे कनेक्ट हो सकते हैं. खैर...अगर सिर्फ बोल्ड कंटेंट के भरोसे आप ये शो देखना चाहते हैं तो बेशक देखिए. शो को आप discovery+ पर देख सकते हैं. लेकिन बोल्ड कंटेंट के अलावा शो से एंटरटेनमेंट की उम्मीद करना गलती होगी.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।