• Breaking News

    दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 45 पार, मौसम विभाग ने आज के लिए जारी किया यलो अलर्ट


    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कमजोर पड़ते ही प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया। वहीं, अगले 24 घंटे में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए विभिन्न इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को



    मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा सामान्य से दो अधिक 42.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर तेज धूप निकलने के कारण घरों से बाहर निकले लोग अधिक परेशान रहे। सूरज की तपिश से राहत पाने के लिए लोग पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए। हवा में नमी का स्तर 12 से 65 फीसदी तक दर्ज किया गया। शाम को सूरज ढलने के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने एक दिन पहले पूर्वानुमान जारी करते हुए शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इसके विपरित गर्मी के तेवर तल्ख रहे।

    स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रहा सबसे गर्म इलाका

    दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सबसे गर्म दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, नजफगढ़ में 45.6, पीतमपुरा में 45.6 व मुंगेशपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया। पारा अधिक होने की वजह से इन इलाकों में लू वाली स्थिति बनी रही व लोगों को गर्मी से अधिक परेशानी हुई।

    जरूरी हो तभी निकलें बाहर, आज यलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत तेज धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों की सलाह है कि जरूरी हो तभी लोग घरों से बाहर निकलें और अधिक समय तक धूप के सीधे संपर्क में न रहें। विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गर्मी के तेवर नरम हो सकते हैं। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad