महिला ने किया चौंकाने वाला दावा, खुद को बताया देवी पार्वती का अवतार, शिव से शादी रचाने पर अड़ी - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, लखनऊ की एक महिला ने चौंकाने वाला दावा कर दिया है. वो पुलिस को बता रही है कि वो माता पार्वती की अवतार है और हर कीमत पर भगवान शिव से शादी करना चाहती है. इस समय ये महिला भारत-चीन सीमा के पास नाभिधांग के प्रतिबंधित इलाके में अवैध रूप से रह रही है. पुलिस की एक टीम उसे वहां से ले जाने के लिए गई थी,
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा क्योंकि महिला ने आत्महत्या करने की धमकी दे डाली बताया जा रहा है कि वो महिला अपनी मां के साथ 15 दिनों के लिए गुंजी गई हुई थी. लेकिन जिस जगह पर वो रह रही थी वो प्रतिबंधित इलाका था, ऐसे में 25 मई के बाद से उसे वहां रहने की इजाजत नहीं थी. लेकिन महिला ने खुद को माता पार्वती का अवतार बता शिव से शादी करने की जिद पाल ली. उसने उस इलाके को छोड़ने से ही मना कर दिया. जानकारी के मुताबिक ये महिला उत्तर प्रदेश के अलीगंज इलाके में रहती है. उसका नाम हरमिंदर कौर है.
पुलिस के मुताबिक वो महिला मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं है क्योंकि उसकी तरफ से लगातार खुद को भगवान बताया जा रहा है. जब एक तीन अधिकारियों की पुलिस टीम उस महिला को वापस लाने के लिए गई तो उसने जाने से साफ मना कर दिया. जब दबाव बनाने का प्रयास हुआ तो महिला ने खुद को जान से मारने की बात कर दी. इसी वजह से पुलिस को खाली हाथ वापस आना पड़ा और वो महिला अभी भी उसी इलाके में बैठी हुई है. अभी के लिए पुलिस एक बार फिर उस इलाके में जाने की तैयारी कर रही है. इस बार 12 अधिकारियों की टीम के साथ जाया जाएगा. पूरी कोशिश रहेगी कि महिला को उस प्रतिबंधित इलाके से तुरंत वापस लाया जाए.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।