• Breaking News

    मर्यादा में रहें और विवादित बयानबाजी न करें मंत्री, कहा- उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटेगी सरकार


    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को मंत्री पद की मर्यादा के अनुरूप व्यवहार करने और विवादित बयानबाजी नहीं करने की नसीहत दी है। मुख्यमंत्री ने खासतौर पर भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान पर स्वयं की ओर से किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं देने को कहा है।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को



    लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी मंत्री पद एवं दायित्व की मर्यादा के अनुरूप ही आचरण करें। मंत्री की ओर से दिए गए किसी भी विवादित बयान का जनता में संदेश जाता है और इसका प्रभाव सरकार की छवि पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को विवादित बयान के बाद पार्टी ने निलंबित कर दिया है। फिर भी विवाद थम नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा के मामले में भाजपा की ओर से जो बयान जारी किया जाएगा, सभी मंत्रियों को उससे इतर कुछ नहीं बोलना है। उन्होंने मंत्रियों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के साथ प्रभार वाले जिलों में भी इस मुद्दे पर कानून व्यवस्था की निगरानी करने को कहा।


    आजमगढ़ और रामपुर में पूरी ताकत से जुटेगी सरकार
    आमजगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में योगी सरकार पूरी ताकत के साथ जुटेगी। मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में पश्चिमी यूपी के मंत्रियों को रामपुर में तैनात किया गया। वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में अवध और पूर्वांचल के मंत्रियों को आजमगढ़ में चुनाव प्रचार व प्रबंधन के लिए तैनात करने का निर्णय किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सभा, रैलियां, रोड शो और चुनावी बैठकें करेंगे।

    23 जून के बाद मंत्री फिर जाएंगे दौरे पर
    आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के बाद मंत्री समूह सभी 18 मंडलों के दौरे पर फिर जाएंगे। दूसरे दौर के बाद मंडलों की रिपोर्ट पेश करेंगे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad