Jaunpur: सांसद व विधायक ने झंडी दिखाकर शटल ट्रेन को किया रवाना
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, (बदलापुर) : रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णानगर में सोमवार को शटल एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने के बाद लोगों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। वाराणसी से चलकर लखनऊ जाने वाली यह ट्रेन 20401 शटल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 7.20 से लगभग 25 मिनट विलंब से 7.45 बजे श्रीकृष्णानगर स्टेशन पर पहुंची। जहां सांसद श्याम सिंह यादव व क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
इसके पूर्व क्षेत्रीय लोगों ने विधायक रमेश चंद्र मिश्र का फूल-मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पहले ही दिन शटल एक्सप्रेस ट्रेन से 120 लोगों ने टिकट लेकर यात्रा की, जिसमें रेल विभाग को 10300 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अमित मिश्र, गंगा प्रसाद सिंह, प्रमुख पति विनय कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, आदित्य प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।