योजनाओं का मिले लाभ, थाने में फरियादियों से करें अच्छा व्यवहार
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, जिलाधिकारी मनीष वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय और थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं को लोगों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया। वहीं थाने में पहुंचे लोगों से अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। इस दौरान दोनों स्थानों पर जांच पड़ताल कर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने बच्चों के मिनी पार्क देख जहां खुशी जाहिर किया वहीं थानाध्यक्ष के कार्य और व्यवहार को सराहा।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel कोडीएम और सीडीओ बुधवार को अचानक ब्लाक मुख्यालय पहुंचा। डीएम सीधा बीडीओ कार्यालय में पहुंचे सभी अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण किया। वहीं परिसर में बनाए गए वीसी रूम का फीता काटकर शुरुआत किया। उसके बाद उन्होंने मनरेगा अकाउंटेंट राहुल मिश्रा से गावों में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी लिया। जिसके आधार पर वे सबसे पहले छतौरा गांव पहुंचे। जहां सात लाख की लागत से बनाए जा रहे खेल के मैदान का फीता काटकर शुभारंभ किया।
मैदान में बैडमिंटन, बॉलीवाल, ओपन जिम, फुटबाल, के अलावा क्रिकेट मैदान और बच्चों के लिए मिनी पार्क देख खुशी जाहिर किया। यहीं बगल बन रहे ग्राम सचिवालय को भी देखा। जिसे सुविधाओं से सुसज्जित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उनका काफिला शेखपुर सुतौली गांव पहंचा। जहां लगभग सात एकड़ भूभाग में बन रहे ग्रामीण क्रिकेट स्टेडियम देख उसकी सराहना की। ग्राम प्रधान के द्वारा यहां विद्युतीकरण की समस्या बताई गई। जिस पर डीएम ने एक्सईएन को फोन कर तत्काल ट्रांसफार्मर व अन्य सामान मुहैया कराने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीओ क्वापरेटिव दुर्ग बिजय, एडीओ पंचायत अखिलेश वर्मा, एडीओ आईएसबी राजेंद्र सिंह सोनल, सचिव प्रमोद यादव, अजय आदि उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।