Jaunpur: कोविड संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सतर्कता जरूरी :DM Jaunpur
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के पंजीकरण पर अत्यधिक जोर दिया गया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
उन्होंने कहा कि जिस तरह की सक्रियता की जरूरत है, उतनी सक्रियता इस मामले में नहीं दिख रही है। उन्होंने निर्देशित किया कि कितने बच्चों का जन्म हुआ और कितने लोगों की मृत्यु हुई इसकी जानकारी रखे। जन्म, मृत्यु दर आंकड़े जितने सही होंगे उतना ही योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी
इसलिए इसका शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अति आवश्यक है। इस संदर्भ में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जितने भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों क्रियाशील में है उसकी रंगाई-पोताई कराते हुए समस्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाये और उन्हें एक आदर्श स्वास्थ्य सुविधा केंद्र के रूप में स्थापित किया जाये।
प्राथमिक उपचार की सुविधाएं यदि अपने या पड़ोस के गांवों में मिलेंगी तो इससे बड़ी सहूलियत होगी। इन सेंटरों पर नियमित टीकाकरण, गर्भवती व बच्चों को जांच-उपचार की सुविधा, किशोर-किशोरियों की स्वास्थ्य समस्याओं का निस्तारण किया जाना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर समय कोविड संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सतर्कता जरूरी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले यात्रियों का आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच अवश्य की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी आयु वर्ग का कोविड टीकाकरण शत-प्रतिशत कराये जाने पर भी जोर दिया जिससे संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जांच की क्षमता को पूर्व की भाति तीव्र किया जाय और कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान योजना में कार्ड और ईलाज में समस्त अधीक्षकों को प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस आयोजित होंगे इसके लिए 27 जून से 10 जुलाई तक दंपति संपर्क पखवाड़ा जिसमे आशा और आगनवाड़ी घर घर जाकर रजिस्ट्रेशन करेगी तथा 11 जुलाई से सभी स्वास्थ केंद्रों तथा जिला अस्पताल पर पुरुष और महिला नशबंदी कैंप आयोजित होंगे।
जिलाधिकारी द्वारा बेलांव मुफ्तीगंज की कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) कविता यादव को लैपटॉप दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि लैपटॉप की मदद से सीएचओ को गैर संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग का डेटा एनसीडी पोर्टल पर अपलोड करने में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही सीएचओ के कार्य में पारदर्शिता आएगी और उच्च स्तरीय चिकित्सा इकाई पर संदर्भन की स्थिति में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीज के स्वास्थ्य से संबंधित सूचनाएं आनलाइन देख सकेंगे। इससे मरीजों की काउंसलिंग करने तथा डायग्नोस्टिक करने में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व, मुख्य चिकित्साधिकारी,
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।