जौनपुर के फोटोग्राफरों को लखनऊ में किया गया सम्मानित
जौनपुर। फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रथम प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन लखनऊ के गन्ना संस्थान डाली बाग इंदिरा नगर में सम्पन्न हुआ जहां प्रदेश के समस्त जिले से सैकड़ों फोटोग्राफर उपस्थित हुए।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
जौनपुर के फोटोग्राफर एसोसिएशन के जिला प्रभारी अखिलेश सिंह, चन्दन श्रीमाली, कैंडिड फोटोग्राफर अमन सिंह, क्रिएटिव डिजिटल वीडियो एण्ड फोटोग्राफी राणा प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष गणेश वर्मा, लखनऊ के वरिष्ठ फोटोग्राफर सहित अन्य पदाधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मंच से पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला प्रभारी अखिलेश सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी की उपस्थिति में जौनपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के रूप में राणा प्रताप सिंह का नाम प्रदेश कार्यकारिणी के सामने रखा जिस पर उन्होंने सहमति जताते हुये जिलाध्यक्ष के रूप में पदभार भी ग्रहण कराया।
जौनपुर के फोटोग्राफरों को प्रदेश में सम्मानित किये जाने पर बुधवार को जनपद में आने के बाद सभी लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। जिला प्रभारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जौनपुर के फोटोग्राफर आने वाले समय में हिंदुस्तान में अपनी प्रतिभा से एक अलग पहचान बनायेंगे। इसके लिए जल्द ही जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन की तरफ से कार्यशाला, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का क्लास चलाया जायेगा। इस क्षेत्र से जुड़े समस्त क्रिएटिविटी की ट्रेनिंग क्लास के माध्यम से दी जाएगी।
.jpeg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।