Jaunpur: महिला एवं बालिका सशक्तिकरण पर दिया जाय बल : ललिता प्रदीप
जौनपुर। महिलाओं एवम् बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की अध्यक्षता में(मिशन शक्ति फेज 4)विशेष अभियान यू ट्यूब सेशन के माध्यम से संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल द्वारा स्वागत अभिभाषण हुआ और महिला सशक्तिकरण हेतु शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने महिला एवं बालिका सशक्तिकरण पर बल दिया।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी सिंह ने महिलाओं के चिकित्सा पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं अर्चना ओझा ने महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।
उपजिलाधिकारी मछलीशहर ज्योति सिंह ने महिलाओं के संपत्ति संबंधी अधिकारों पर प्रकाश डाला।अन्य विशिष्ट अतिथि गण जूनियर वेट लिफ्टिंग नेशनल चैंपियन शिवांगी सिंह ने महिला सशक्तिकरण के लिए खेल के महत्व के बारे में बताया। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने दिव्यांगजन के अधिकारों , योजनाओं के बारे में बताया।
महिला थाना जौनपुर की थाना प्रभारी किरण मिश्र ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु विधिक जकनकारी दी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम , 1091टोल फ्री नंबर आदि के बारे में बताया। डाक्टर पूनम तिवारी(सचिव नारी सशक्तिकरण संस्थान आजमगढ़),डॉक्टर रविन्द्र नाथ (वरिष्ठ प्रवक्ता डायट जौनपुर)डॉक्टर अजय कुमार मिश्र(वरिष्ठ प्रवक्ता डायट जौनपुर) उपस्थित रहे। आशीष श्रीवास्तव (जिला समन्यवक सामुदायिक सहभागिता/बालिका शिक्षा जौनपुर) कार्यक्रम के संयोजक रहे।
इस कार्यक्रम में जनपद जौनपुर की सभी महिला प्रधानाध्यापिकाऐं/अध्यापिकाऐं जुड़ी रही।अंत मे डायट प्राचार्य मनीष कुमार सिंह ने पिछली सभ्यता से जोड़कर महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता पोरामा बनर्जी जी एवं सहायक अध्यापिका नूपुर श्रीवास्तव जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।