बेपनाह इश्क! महिला ने उठाया ये कदम, हुआ एक बच्चा
नई दिल्ली: एक महिला का दावा है कि उसने कपड़े से बनी गुड़िया से शादी की. महिला का यह भी कहना है कि उनका एक 'बच्चा' भी है. ब्राजील की रहने वाली महिला का नाम मेरिवोन रोका मोरेस (37) है. मेरिवोन ने अपनी मां से कहा था कि वह सिंगल हैं. डांस पार्टनर न होने से भी वो परेशान भी थीं. इसके बाद उनकी मां ने उनकी खुशी की खातिर कपड़े की गुड़िया बनाई और उसका नाम मार्सेलो रखा. मोरेस ने बताया,
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
'जब मां ने मार्सेलो (गुड़िया) को पहली बार दिखाया तो मुझे उनसे प्यार हो गया. ऐसा इसलिए था क्योंकि मेरे पास कोई फोरो डांसर (Forró dancer) नहीं था, मैं इस डांस के लिए जाती थी, लेकिन हमेशा पार्टनर नहीं मिल पाता था, इसके बाद वो (मार्सेलो) मेरी जिंदगी में आए.'
रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल ने कई महीने एक साथ बिताए, इसके बाद खबर आई कि मोरेस प्रेग्नेंट हैं. मोरेस ने अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा, 'यह सच है, मार्सेलो ने मुझे प्रेग्नेंट किया. मैंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया और यह पॉजिटिव आया.' मोरेस ने कहा इसके बाद शादी करने का फैसला किया. शादी उनके लिए बेहद खास, महत्वपूर्ण और भावुक दिन था. शादी के बाद मार्सेलो के साथ वेडिंग नाइट बिताई. कपल की शादी में 250 मेहमान मौजूद रहे. फिर रियो डी जनेरियो में बीच हाउस पर कपल ने एक सप्ताह तक हनीमून मनाया. हनीमून के बाद कपल ने 21 मई को 'डॉल चाइल्ड' मार्सिन्हो का स्वागत किया. डॉल के जन्म लेने को उन्होंने लाइवस्ट्रीमिंग से दिखाया. जिसे 200 लोगों ने देखा. मोरेस अपने परिवार के लिए काफी मेहनत करती हैं, वो उन लोगों से नफरत करती हैं जो उनके परिवार को नकली कहते हैं.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।