एक छींक ने बदला बहुत कुछ! जानें पूरा मामला
नई दिल्ली: एक लड़के की नाक में फंसा सिक्का 10 साल बाद बाहर आया. लड़के ने छींक मारी और सिक्का बाहर... सिक्का उनकी नाक में तब फंसा था जब वह महज 4 साल के थे. लेकिन, उन्हें भी सिक्का फंसे होने को लेकर ठीक से याद नहीं था. सिक्का निकलने के बाद वो राहत महसूस कर रहे हैं.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
उमेर कमर दक्षिणी लंदन में रहते हैं. उनकी नाक में सिक्का बचपन में फंस गया था. सिक्का फंसे होने की घटना को वह भूल चुके थे. नाक में घाव होने के बाद भी कई बार डॉक्टर के पास गए, लेकिन डॉक्टर को भी सिक्का फंसा होने की बात पता नहीं चल सकी.
रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नाक में पहले की तुलना में ज्यादा दर्द हो रहा था. अपने परिवार के सामने वह नाक पकड़कर सीढ़ी से ऊपर गए और अपने दोनों कान में रुई लगाई. बायीं तरफ के नाक के छेद से सांस रोकी और नाक के दाएं छेद से सांस छोड़ दी. छींक आईं, सिक्का बाहर आ गया.
उनकी मां नफसीन ने बताया, वो करीब 15 मिनट के बाद नीचे आया, कुछ देर वो खड़ा रहा. फिर उसने कहा सिक्का बाहर आ गया है. इस पर उनकी मां ने पूछा, क्या तुम सीरियस हो? उनकी मां ने कहा कि उन्हें भी इस बारे में विश्वास नहीं हो रहा था कि वो इस बारे में नहीं जानते थे.
'द सन' के मुताबिक, लंदन में मौजूद सेंट थॉमस हॉस्पिटल के प्रोफेसर क्लेयर हॉपकिंस ने कहा, छोटे बच्चों को अपनी नाक के अंदर कुछ न कुछ डालने की आदत होती है. ऐसे में छोटा सिक्का नाक के अंदर चला गया होगा, जिसे अक्सर लोग भूल जाते हैं.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।