जुमे की नमाज के बाद यूपी के कई जिलों में पथराव, पुलिस के साथ झड़प, प्रयागराज में हालात चिंताजनक
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता,
खास बातें
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
03:08 PM, 10-JUN-2022
प्रयागराज में पुलिस को चुनौती दे रहे नकाबपोश पत्थरबाज
नकाबपोश पत्थरबाज लगातार पुलिस को निशाना बनाकर पत्थराव कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ में छोटे-छोटे को आगे रखा गया है, जोकि मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए हैं।03:07 PM, 10-JUN-2022
वाराणसी में जुमे की नमाज को लेकर अंजुमन की अपीलवाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में चल रहे मामलों के बीच मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने आम जनता के साथ ही युवाओं से भी संयम और सतर्कता बरतने की अपील की। जमीयत के नाम पर फैलाई जा रही अफवाहों का भी खंडन करते हुए इसे सिरे से खारिज किया। वहीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जुमे की नमाज के लिए सीमित संख्या में ही लोगों से आने की अपील की है।
03:07 PM, 10-JUN-2022
लखनऊ में 61 संवेदनशील स्थान चिह्नितपुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, पुराने लखनऊ में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुराने शहर को 37 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर का प्रभारी भी पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इस इलाके में 61 संवेदनशील स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। यहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के अफसरों ने दोनों धर्म के जिम्मेदारों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की है।
03:06 PM, 10-JUN-2022
सीएम योगी का निर्देश- मस्जिदों के सामने हों कड़े सुरक्षा इंतजामसीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जुमे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के आसपास सुरक्षा सख्त की जाए। किसी को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।
03:03 PM, 10-JUN-2022
कानपुर के संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
कानपुर में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। सीएम योगी ने भी इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं और अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इस माहौल में कानपुर क्षेत्र का मुआयना करने आए मुस्लिम लीग के सांसद बशीर को प्रशासन ने वापस लौटा दिया है। दिल्ली से कानपुर ट्रेन से पहुंचे बशीर सर्किट हाउस में रुके हुए थे। पुलिस ने उन्हें वहां से बाहर भेज दिया है।
कानपुर में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। सीएम योगी ने भी इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं और अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इस माहौल में कानपुर क्षेत्र का मुआयना करने आए मुस्लिम लीग के सांसद बशीर को प्रशासन ने वापस लौटा दिया है। दिल्ली से कानपुर ट्रेन से पहुंचे बशीर सर्किट हाउस में रुके हुए थे। पुलिस ने उन्हें वहां से बाहर भेज दिया है।
03:00 PM, 10-JUN-2022
प्रदर्शनकारियों में नाबालिग आगेसाजिश के तहत प्रदर्शन करने वालों में नाबालिगों को आगे रखा गया है, ताकि पुलिस कार्रवाई न कर सके। घरों की छत से हो रही पत्थरबाजी साफ इशारा कर रही है कि साजिश की तैयारी पहले से ही कर ली गई थी।
02:52 PM, 10-JUN-2022
Nupur Sharma Controversy: जुमे की नमाज के बाद यूपी के कई जिलों में पथराव, पुलिस के साथ झड़प, प्रयागराज में हालात चिंताजनक
कानपुर में भड़की हिंसा के बाद आज जुमे की पहली नमाज हुई। पूरे प्रदेश में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। कानपुर शहर में धारा 144 लागू है। नमाज के बाद कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर, बरेली समेत प्रदेश के कई जिलों में मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रयागराज में पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।