आशिक का कारनामा
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, राजधानी लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां पर युवती ने शादी से इनकार कर दिया तो युवक ने इलाके में आपत्तिजनक शब्द लिखकर चिपका दिए. जब युवती के परिजनों ने इलाके में पोस्टर लगे देखे तो वो हक्का-बक्का रहे गए और शर्मिंदगी महसूस करने लगे.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
युवती ने तुरंत ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और मामला दर्ज कराया. घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.
इस मामले में सहादतगंज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि आरोपी का नाम अभिषेक श्रीवास्तव है. जिसके खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अभिषेक ने कुछ दिन पहले उसके नाम से आईडी बनाकर इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो भी अपलोड किये थे. जो बाद में डिलीट कर दिए थे. अब आपत्तिजनक पोस्टर चस्पा दिए. जानकारी के मुताबित लड़का और लड़की अलग-अलग जाति के हैं. जिसकी वजह से लड़की के परिजन शादी के खिलाफ हैं. पुलिस ने लड़के के खिलाफ मानहानि और अन्य मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि IPC की धारा 499, 504, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है और की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।