• Breaking News

    साइंस के मुताबिक दुनिया की सबसे सुंदर महिला और पुरुष हैं ये एक्टर, लोग बोले- क्या वाकई

     

    नई दिल्ली : एक्स हसबैंड जॉनी डेप (Johnny Depp) के साथ विवाद और मुकदमे की वजह से सुर्खियां में आई एम्बर हर्ड (Amber Heard) का चेहरा 'दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा' है. एक नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. वैज्ञानिक मानकों के अनुसार एक्ट्रेस के फेस में सबकुछ परफेक्ट है. यूके स्थित कॉस्मेटिक सर्जन द्वारा किए गए एक स्टडी के मुताबिक एम्बर की आंखों, होंठ और चेहरे के आकार को मापा गया. यूनिलाड की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश कॉस्मेटिक सर्जन डॉ जूलियन डी सिल्वा ने एक स्टडी किया, डिजिटल फेशियल-मैपिंग तकनीक में उन्होंने पाया कि एम्बर का चेहरा 91.85% तक परफेक्ट है. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    उन्होंने 2016 में अपना शोध किया था और 1.618 के सौंदर्य के ग्रीक गोल्डन अनुपात का उपयोग किया, जिसे  'फी' के रूप में जाना जाता है. अनुपात निर्धारित करता है कि चेहरे की विशेषताओं का सही अनुपात क्या माना जाता है. उन्होंने कथित तौर पर एम्बर के चेहरे पर 12 बिंदुओं का विश्लेषण किया.

    यूएस वीकली से बात करते हुए डॉ जूलियन ने कहा, "यूनानियों ने पाया कि अनुपात प्रकृति में हर जगह होता है और हजारों सालों से इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत चेहरों का गुप्त सूत्र माना जाता है." उन्हीं तकनीकों का उपयोग करते हुए डॉ जूलियन ने यह भी कहा कि रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन की आइब्रोज सबसे सुंदर हैं, हॉलीवुड अभिनेता स्कारलेट जोहानसन की सबसे अच्छी आंखें हैं और मॉडल- एक्ट्रेस एमिली राताजकोव्स्की के लिप्स सबसे अच्छे हैं. वहीं एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन का स्कोर 92.15% था, वह दुनिया में सबसे अच्छे दिखने वाले व्यक्ति हैं. 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad