Jaunpur: मंच पर सम्मान पाकर नौनिहालों के खिल उठे चेहरे
जौनपुर। नगर के रूहट्टा मोहल्ले में स्थित एक वाटिका में एएनसी डांस एकेडमी द्वारा जौनपुर डांसिंग स्टार 2022 का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग वेश-भूषा में अलग-अलग गीतों पर नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति हुई। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डा. चित्रलेखा सिंह रहीं।
नगर में चल रहे डांस क्लासेज द्वारा पिछले 1 माह से बच्चों को प्रशिक्षण देकर तैयार कराया गया जिसमें नृत्य, गायन, हारमोनियम, गिटार आदि सिखाया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डा. लक्ष्मी सिंह ने सभी बच्चों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि जनपद के लिए ऐसे आयोजनों का होना बहुत अच्छी बात है जिसमें जनपद के बच्चों की कला को निखारा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर डा. प्रियम्बदा सिंह, डा. स्मिता श्रीवास्तव, डा. अंजू कन्नौजिया, राहिल, राजकुमार सिंह, इंदिरा जायसवाल, सोना बैंकर, डा. शैली निगम, डा. सैफ खान, डा. अम्बर खान, निखिलेश सिंह, डा. रश्मि, अनिल उपाध्याय, सत्यम, आदित्य, शारिक खान, निशा, समीर, सनी, सैफ, शान, शाहरुख सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम आयोजक चांद शेख व नाजिया शेख ने संयुक्त रूप से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।