जौनपुर का लाल बना यूनिवर्सिटी आफ टोक्यो,जापान में प्रोफ़ेसर
जौनपुर। नगर के बलुवाघाट निवासी रज़ा डीएम(शिया) इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता मोहम्मद जमा के बड़े पुत्र मोहम्मद मोईद का चयन युनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो,जापान /विषय भौतिक विज्ञान में अस्सिटेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। खबर को ज्ञात होते ही बधाइयां मिलना शूरु हो गई लोगों ने कहा की जौनपुर के लिए गर्व की बात है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
इनकी प्रारंभिक शिक्षा के मॉडल चिल्ड्रन एकेडमी मखदूम-शाह-अढ़न में हुई , कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नेहरू बालेद्यान इंटर कॉलेज जौनपुर में हुई। सन् 2008 में हाईस्कूल में जनपद में पहला स्थान एवं प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया एवंम इंटरमीडिएट में कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पहले ही प्रयास में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में बीएससी का प्रवेश पाकर शिक्षा ग्रहण किया एवंम बीएससी में अंतिम वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया था गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए एवंम बीएचयू से ही भौतिक विज्ञान से एमएससी कि शिक्षा प्राप्त करके पुनः गोल्ड मेडल से सम्मानित किए गए एमएससी के अंतिम वर्ष में ही उन्होंने यूजीसी के तहत जेआरएफ परीक्षा मे देश में 55वीं रैंक प्राप्त की।
इसके बाद एशिया की सबसे बड़ी शोध संस्था आईआईएससी बैंगलोर में भौतिक विज्ञान में शोध किया विगत छः वर्षों से लगातार निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप 8 जून 2021 को पीएचडी की उपाधि प्राप्त की एवंम पिछले वर्ष इंटरनेशनल विज्ञान सेमिनार के लिए (यूएसए)अमेरिका में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी,न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, एवंम अन्य यूनिवर्सिटीयो में अपनी प्रतिभागीता के साथ अपने शोध विषय पर संबोधन भी प्रस्तुत किया था
डॉ मोईद खान ने अपने चयन के लिए गाइड प्रोफेसर प्रर्बल मैत्री एवं अपने माता-पिता एवं परिवार के समस्त सदस्यों के आशिर्वाद नतीजा बताया जिसके द्वारा यह सफलता प्राप्त हुई है। इस सुनहरे पल पर स्वर्गीय दादा,दादी नेता अब्बा,चाचा,बड़ी अम्मी को याद किया
डॉ मोईद ने कहा शोध शिक्षण में निरंतर प्रयास जारी रहेगा एवंम भौतिक विज्ञान को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का संकल्प भी पूरा किया जाएगा एवंम भारत को भौतिकी क्षेत्र में विश्व पटल पर नई पहचान देने के लिए सदैव समर्पित रहूंगा

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।