• Breaking News

    मिडकॉन में जेसीआई जौनपुर चेतना ने फहराया परचम

     

    जौनपुर। जेसीआई परिवार द्वारा पश्चिम बंगाल में आयोजित आतिथ्य मिडकॉन में जेसीआई जौनपुर चेतना ने अपना परचम लहरा दिया। वहां से लौटीं अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव ने बताया कि ‘यह हम सब चेतना सदस्यों की मेहनत का परिणाम है। निःसंदेह यह अवार्ड हमें और ज्यादा प्रभावित करते हैं, ताकि हम दुगुनी तेजी से साथ कार्य करें। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    22 अवार्ड जीत कर चेतना नें अपना इतिहास रच दिया है। यह हम सबके लिए बहुत गर्व की बात है। जौनपुर में सर्वाधिक अवार्ड प्राप्त करके जेसीआई चेतना ने इतिहास रच दिया। 

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सराफ एवं विशिष्ट अतिथि मंडलाध्यक्ष मण्डल तीन हिमांशु अग्रवाल  रहे। उक्त अवसर पर मौजूद उप मण्डलाध्यक्ष रीजन ए अविनाश जायसवाल, रीजन बी गौरव सेठ, रीजन सी उमंग राजवंशी, रीजन डी वसुंधरा सिंह, जोन डायरेक्टर मैनेजमेंट अभिनव चौरसिया, जोन डायरेक्टर जी एण्ड डी प्रकाश अग्रवाल, जोन डायरेक्टर पीआर एण्ड मार्केटिंग विशाल धोना, जोन डायरेक्टर बिजनेस राहुल खराकिया आदि ने अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं को अवार्ड से सराहा। वहीं पूर्व मण्डलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, पूर्व मण्डलाध्यक्ष रूपेश जायसवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष संजय रूंथला, पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, पूर्व मण्डलाध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व मण्डलाध्यक्ष जेसी नेहा गोयल, पीईवीपी रवि प्रकाश गुप्ता, जोन सेक्रेटरी विवेक अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी। उप सचिव जूही वर्मा, सोनी जायसवाल, रिचा गुप्ता, मंजू जायसवाल, किरन सेठ, जेजे विंग अध्यक्ष जयंती श्रीवास्तव और फर्स्ट जेसी लॉर्ड सर्वजीत श्रीवास्तव ने अपनी उपस्थिति से इस शानदार दिवस के साक्षी बने। होस्ट प्रेसिडेंट राकेश अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। अवार्ड संचालन अंजलि राजवंशी ने किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad