Jaunpur: डा. संदीप पाण्डेय को मिला बेस्ट प्रेसीडेंट आफ रीजन का अवार्ड
जौनपुर। जेसीआई संस्था द्वारा वर्ष के मध्य में मण्डल के अध्यायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से मिडकान (आतिथ्य) कार्यक्रम का आयोजन चिरकुण्डा बराकर द्वारा पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले में हुआ।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
उक्त कार्यक्रम में जौनपुर के अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में सम्मानित सदस्यों के साथ जेसीआई जौनपुर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त किया। बेस्ट प्रेसीडेंट आफ रीजन का अवार्ड डा. संदीप पाण्डेय मिला। साथ ही बेस्ट जेसी मेम्बर का अवार्ड आकाश केसरवानी तथा बेस्ट न्यू जेसी का अवार्ड आशुतोष गुप्ता को मिला। पब्लिक रिलेशन एवं जोन के कार्यक्रमों में अधिकतम प्रतिभागिता करने में जेसीआई जौनपुर को प्रथम पुरस्कार मिला। इसी प्रकार मण्डल के इस कार्यक्रम में अन्य कई पुरस्कार अर्जित कर जेसीआई जौनपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि जेसीआई इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सराफ व विशिष्ट अतिथि मण्डल अध्यक्ष हिमान्शु अग्रवाल रहे। मिडकान में पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। मुख्य अतिथि ने सभी संस्थाओं को अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बधाई दिया तो विशिष्ट अतिथि हिमान्शु अग्रवाल ने संस्थाओं से और अच्छा प्रदर्शन करने का निवेदन किया। उक्त अवसर पर पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष अविनाश जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष गौरव सेठ, पूर्व अध्यक्ष राकेश जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ ने जेसीआई जौनपुर के कार्यों की सराहना किया। कार्यक्रम में रंजीत सिंह, विशाल तिवारी, सोनी जायसवाल, मंजू जायसवाल, किरन सेठ, जूही वर्मा, सिमरन तिवारी, रविन्दर कौर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।