• Breaking News

    दो युवतियों के साथ हुई शादी, जानें हैरान करने वाला मामला

     

    झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के बंडागांई के संदीप उरांव नामक युवक दो युवतियों के साथ विवाह रचा कर चर्चा में आ गया है। संदीप का दो युवतियों के साथ क्रमश: पिछले तीन और एक वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इनमें से पहली प्रेमिका से बच्चा भी है। दोनों प्रेमिका से कई बार संदीप का विवाद भी हुआ।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     मामला गांव तक पहुंचा। रविवार को बंडागांई में ग्रामीणों ने सामाजिक बैठक कर इन दोनों युवतियों के साथ संदीप की शादी करा दी गयी। विवाह समारोह में ग्रामीण परिजन और युवती का बच्चा भी शामिल हुआ।


    प्रखंड के आकाशी पंचायत अंतर्गत बंडा पतराटोली निवासी युवक संदीप उरांव का प्रेम प्रसंग पिछले तीन वर्षों से गडरपो पंचायत के धनामुन्जी गांव निवासी कुसुम लकड़ा, पिता सुकरा उरांव से चल रहा था। विवाह के पहले ही दोनों के एक बेटा भी है। दूसरी युवती बगड़ू पंचायत के पतरातू महतो टोली निवासी स्वाति कुमारी के साथ उसी युवक का प्रेम प्रसंग एक वर्ष पहले बंगाल के ईट भट्ठा में मजदूरी करने के दौरान हुई थी। एक युवक के साथ दोनों युवतियों का प्रेम प्रसंग रहने के कारण कई बार विवाद हो रहा था। मामला शांत नहीं हो रहा था। 

    इसके बाद ग्रामीणों और घरवालों की सहमति से दोनों युवतियों का विवाह रविवार को सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार संदीप के साथ बैठक कर संदीप उरांव के साथ कुसुम और स्वाति का विवाह रचाया गया। एक मंडप में संदीप के द्वारा दो युवतियों के साथ विवाह रचाने की घटना ने इसे चर्चा में ला दिया।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad