• Breaking News

    शादी कार्यक्रम में युवक की दबंगई, लड़की के साथ किया छेड़छाड़

     

    यूपी के बांदा में एक घर शादी में शादी का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान एक युवक दबंगई दिखाते हुए घर में जबरन घुस गया. मेहमानों के भीड़ में उसने एक लड़की को पकड़कर जबरन अश्लीलता शुरू कर दी. लड़की के विरोध करने पर युवक उसे बाहर घसीट लाया और लड़की के साथ बदतमीजी करने लगा और छेड़छाड़ शुरू कर दी. लड़की के चिल्लाने पर उसके परिजन बचाने को आए तो आरोपी ने लड़की के परिजनों के साथ मारपीट कर दी और लड़की को घर से घसीट ले जाने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया. लड़की के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    मामला देहात कोतवाली के एक गांव का है. पीड़ित लड़की ने SP को शिकायती पत्र देकर कहा कि 16 मई को घर में भाई की शादी के कार्यक्रम चल रहे थे, हम सभी घर मे रिश्तेदारों के साथ पूजा कर रहे थे. शाम को गांव का एक युवक घर में जबरन घुस आया और उसने सभी मेहमानों के सामने अश्लीलता शुरू कर दी. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो वह घसीटकर बाहर ले आया और छेड़छाड़ शुरू कर दी. पीड़िता के चिल्लाने पर उसके परिजन बचाने को भागे तो उसने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से घसीट ले जाने जाने की बात कहते हुए भाग गया. 

    इसके बाद पीड़िता के भाई ने डायल 100 में फोन कर मामले की जानकारी दी. फिर पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और थाना ले आई. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने 151 में चालान के बाद उसे छोड़ दिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी आये दिन लगातार धमकी दे रहा है. पीड़ित परिवार आरोपी दबंग युवक से परेशान हो पुलिस न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन पुलिस लापरवाही दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पीड़ित परिवार ने SP से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता ने शिकायती पत्र में यह भी कहा कि यदि आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगी और कार्रवाई की मांग करेगी. फिलहाल पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर केस दर्ज कर लिया है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad