• Breaking News

    लड़की की हालत गंभीर, रेप की कोशिश के बाद जलाया गया

     

    बिहार के सीतामढ़ी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पर दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी ने लड़की पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी. इस घटना में लड़की बुरी तरह से झुलस गई और उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीड़िता को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    अमर यादव नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया. पुपरी थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी, पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था. जब उसे कामयाबी नहीं मिली तो उसने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पीड़िता ने अपनी जान बचाने के लिए पास के तालाब में छलांग लगा दी.


    बताया जाता है कि अपनी बेटी को सब्जी की रखवाली करने के लिए खलिहान पर छोड़कर पिता दवा लाने सीतामढ़ी गया हुआ था. इसी दौरान अमर यादव अपने एक साथी के साथ खलिहान पर पहुंचा. उसने लड़की के साथ जोर जबरदस्ती की. इसका जब लड़की ने विरोध किया और शोर मचाने लगी तो अमर यादव की हैवानियत और बढ़ गयी. उसने लड़की पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. मौके पर मौजूद गांव वालों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़िता एसकेएमसीएच में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad