• Breaking News

    गर्भवती पत्नी के साथ हॉस्पिटल से लौट रहा था पति, ट्रक की ठोकर से हुई मौत


    गर्भवती पत्नी की अस्पताल में जांच कराकर लौट रहे बाइक सवार युवक को कोटा के डिपरापारा में ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पत्नी की स्थिति गंभीर है। उसे उपचार के लिए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर ट्रक के चालक की तलाश कर रही है।

    कोटा क्षेत्र के बिल्लीबंद कैथपारा में रहने वाले रवि जायसवाल(25) किसान थे। बुधवार को वे अपनी गर्भवती पत्नी मनीषा जायसवाल को लेकर कोटा डाक्टर के पास आए थे। यहां जांच के बाद वे दोपहर 12.30 बजे अपने गांव लौट रहे थे।

    कोटा के डिपरापारा स्थित श्रीराम राइस मिल के पास पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रवि तेज रफ्तार ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी गर्भवती टक्कर के बाद सड़क पर गिर गईं। इससे उन्हें गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। उनकी स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इधर घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर ट्रक के ड्राइवर की तलाश कर रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad