• Breaking News

    पकड़े गए फर्जी परीक्षक की जमानत खारिज

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे मूल्यांकन केंद्र में पकड़े गए फर्जी परीक्षक सुभाष चंद्र की जमानत गुरुवार को नामंजूर हो गई है।विगत दिनों उक्त तथाकथित परीक्षक को विवि प्रशासन ने पकड़ कर सराय ख्वाजा पुलिस को सौंप दिया था।बाद में विवि प्रशासन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।जिसकी जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दिया
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के कड़े निर्देश के बाद मूल्यांकन केंद्र पर लगातार परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और सहायक कुलसचिव अमृत लाल पटेल निरीक्षण कर रहे हैं।

    परीक्षकों के सभी डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पर भी नजर रखी जा रही है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि परीक्षकों की संख्या बढ़ने पर विश्वविद्यालय परिसर के शिक्षकों को भी मूल्यांकन कार्य में निगरानी के लिए लगाया जाएगा। ताकि मूल्यांकन की शुचिता पर किसी प्रकार का सवाल न उठे। इसके पूर्व कुलपति ने जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया था। कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।

    मूल्यांकन केंद्र पर सभी प्रपत्रों की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। इस संबंध में कुलपति ने कुलसचिव समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी के साथ एक बैठक की। कुलपति प्रो.मौर्य ने परीक्षा नियंत्रक समेत केंद्र समन्वयकों को हिदायत दी की किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    कुलपति ने कहा कि मूल्यांकन केंद्र पर ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ नाश्ते में किसी प्रकार की कमी ना हो। पिछले दिनों अचानक परीक्षकों की संख्या बढ़ जाने के कारण यह मामला सुनने में आया था इसे तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए हैं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad