नुपुर शर्मा के समर्थन में मुस्लिम छात्र ने लिखी पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा का मामला ठंडा होता नहीं दिख रहा है। अब महाराष्ट्र के भिवंडी से एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था। उसने कहा था- वह किसी धर्म विशेष का समर्थन नहीं करता है। पुलिस ने बताया आरोपी युवक इंजीनिरिंग का छात्र है। उसकी पहचान साद अशफाक अंसारी के रूप में हुई है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
नुपुर शर्मा का किया था समर्थन
साद अशफाक पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्ट की थी। इसमें नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी का समर्थन करते हुए कई बातें लिखी गई थीं। आरोप है कि युवक की टिप्पणी से दूसरे समुदाय की भावनाएं आहत हुईं।
भीड़ ने किया हमला
साद का पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ। भिवंडी कैसरबाग इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और उसके घर में घुस गए। यहां साद से जबरन माफी मंगवाई गई और उससे कलमा पढ़ने को कहा गया। साद का कहना है कि वह किसी धर्म विशेष का समर्थन नहीं करता है। उसने कहा, उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
अलर्ट मोड में आई पुलिस
साद के बयान के बाद इकट्ठी भीड़ को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में साद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।