• Breaking News

    PUBG की लत में गई एक और जान, पढ़े पूरी स्टोरी


    JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, मोबाइल गेम PUBG की लत इतनी बुरी है कि बच्चे, किशोर और यहां तक कि युवा भी खौफनाक कदम उठा रहे हैं। PUBG की लत के शिकार बच्चे कभी खुद की जान जोखिम में डालते हैं तो कभी दूसरों की जान लेने की कोशिश भी कर लेते हैं। ताजा मामला पटना जिले के अथमलगोला से आया है। यहां पिता ने पबजी खेलने से मना किया तो एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को



    खबर के मुताबिक अथमलगोला थाना इलाके के बहादुरपुर गांव में रहने वाले राजा कुमार को पबजी की लत थी। पिता रमाकांत ने कई बार अपने बेटे को पबजी खेलने से मना किया। इससे नाराज होकर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर रविवार को आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का केस दर्ज कराया गया है।

    PUBG की लत बच्चों और किशोरों का भविष्य बर्बाद कर रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक किशोर को पबजी खेलने से मना किया तो उसने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। विशेषज्ञों का मानना है कि पबजी गेम एक नशा बनता जा रहा है। इसकी लत से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य कमजोर होता जा रहा है। इससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। इस गेम से उनका शारीरिक विकास भी रुक रहा है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad