Jaunpur: शिक्षक ने भतीजे संग पुलिस चौकी में किया हंगामा, आरक्षियों से बदसलूकी - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी पर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कथित तौर पर नशे की हालत में शिक्षक और कबाड़ का व्यवसाय करने वाले भतीजे ने जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। दोनों पुलिस द्वारा दुकान पर छापेमारी कर दो संदिग्ध बाइक बरामद किए जाने से नाराज थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
खानपुर चौरवां के सतीश गुप्त कबाड़ कारोबारी है। कुछ दिनों पूर्व पुलिस ने उसकी दुकान पर छापा मारकर दो संदिग्ध बाइक बरामद की थी। कागजात आदि दिखाने पर पुलिस ने एक बाइक छोड़ दी थी, कितु दूसरी बाइक का कोई कागजात उपलब्ध न कराने पर सीज कर दिया था। बावजूद इसके दोनों बाइक छुड़ाने का भरसक प्रयत्न करते रहे, लेकिन नाकाम रहे। आरोप है कि इसी खुन्नस को लेकर सतीश व उसके चाचा पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहरूद्दीनपुर में शिक्षक झगड़ू राम गुप्त शराब के नशे में लाठी-डंडा लेकर पुलिस चौकी पर पहुंचे। वहांआरक्षियों को अपशब्द कहते हुए देख लेने और जान से मार डालने की धमकी देने लगे। इसकी जानकारी जब थाना प्रभारी सरपतहां संजय सिंह व चौकी प्रभारी राम दवर यादव को हुई तो उन्होंने दोनों को हिरासत में लेकर सरकारी कामकाज में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपित कबाड़ी कई बार चोरी के सामान की खरीद फरोख्त में पकड़ा जा चुका है, लेकिन पेशे से शिक्षक का पुलिस के प्रति यह व्यवहार समझ के परे है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।