Moosewala Murder : लॉरेंस विश्नोई का खुलासा- नेपाल से 8 महीने पहले मंगाए थे हथियार - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार करीब 8 माह पहले नेपाल के जरिये मंगाए गए थे। लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में बताया कि उसने एक गैंगस्टर के जरिये गोल्डी बरार को सूचना पहुंचाई थी। बिश्नोई ने यह भी बताया है कि वह विक्की मिड्डूखेडा को बड़े भाई तरह मानता था। विक्की ने ही उसे पंजाब यूनिवर्सिटी का छात्रसंघ अध्यक्ष बनाया था।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel कोदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर लॉरेंस को पूछताछ के लिए 5 दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। शुक्रवार को भी उससे कई घंटे पूछताछ की गई। बिश्नोई ने बताया कि उसने पंजाबी गायक की हत्या के लिए आधुनिक हथियार बहुत पहले मंगवा लिए थे। खुफिया विभाग को भी कुछ महीने पहले हथियार मंगवाने के इनपुट मिले हैं। स्पेशल सेल अब लॉरेंस से ये पूछताछ कर रही है कि हथियार किस देश से और कैसे मंगवाए थे। हथियार मंगवाने के लिए पैसे का लेन-देन कैसे हुआ था।
लारेंस ने पूछताछ में ये भी बताया है कि उसने गैंगस्टर के जरिये कनाडा में बैठे गोल्डी बरार को करीब 6 माह पहले मैसेज भिजवाया था। बिश्नोई ने पूछताछ में यह भी बताया कि अकाली नेता रहे विक्की मिड्डूखेडा की हत्या का बदला लेने के लिए पंजाबी गायक की हत्या करवाई है।
उसका कहना है कि वह विक्की को बड़े भाई की तरह मानता था। विक्की ने ही उसे पंजाब यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष बनवाया था। विक्की युवा अकाली दल का एक नेता था।
हत्याकांड में शामिल बोलेरो कार फतेहाबाद में मिली
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के तार हरियाणा से जुड़ने लगे हैं। पंजाब पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद जिले में देखे जाने के बाद उसे हांसपुर रोड पर कब्जे में लेकर उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी को चार दिन पहले हांसपुर रोड से पंजाब की ओर जाते देखा गया था।
इसके बाद पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद के रतिया रोड और हांसपुर रोड पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरों से मिली लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और बोलेरो में सवार फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।