महिला के साथ गैंगरेप, नौकरी का झांसा देकर फंसाया - Jaunpur Update News
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक 25 साल की शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. महिला ने पुलिस को बताया कि वो दिल्ली की रहने वाली है और खाना बनाने का काम करती है. यहां उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया था.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
फिर गेस्ट हाउस के कमरे में तीन युवकों ने बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता का कहना है कि मुख्य आरोपी से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. दोनों की एक माह से लगातार बात हो रही थी. आरोपी ने उसे ग्वालियर में अच्छी सैलरी पर नौकरी लगवाने का ऑफर दिया. वो 1 जून 2022 को सुबह 4 बजे दिल्ली से ग्वालियर आ गई. जहां उसे गेस्ट हाउस में एक कमरा दिलाकर वहां ठहराया गया.
बुधवार सुबह करीब सात बजे आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ गेस्ट हाउस आया. तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है. अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि दिल्ली की विवाहिता की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. तीनों आरोपी फरार हैं, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।