लड़की का गैंगरेप: बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर दिया गया वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा - Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़,संवाददाता, गुजरात के राजकोट में चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की के साथ उसके दोस्त के सामने गैंगरेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
ये वारदात राजकोट जिले के गोंडल की है. यहां उमवाला रोड पर एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ गांव के किनारे खाली जगह पर बाइक के सहारे बैठी हुई थी. उसी वक्त यहां तीन लोग पहुंचे और पहले दोनों के साथ मारपीट करते हैं, उसके बाद लड़के को बंधक बना लेते हैं. इस घटना के बाद लड़की डर जाती है. वो लोग लड़के को जान से मारने की धमकी देते हैं. उसके बाद वो तीनों लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते हैं.
गोंडल के डिप्टी एसपी महर्षि रावल ने बताया कि पीड़ित ने बताया है कि तीन आरोपियों ने उसके दोस्त को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है और तीनों आरोपियों के खिलाफ साइंटिफिक सबूत जुटाने में जुटी है. साथ ही आरोपियों से पूछताछ भी जा रही है. बता दें कि इससे पहले तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ऐसी ही वारदात सामने आई थी. हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों में तीन से चार लोग शामिल हैं. इनमें से एक नाबालिग है. अन्य आरोपियों में से एक विधायक का बेटा है. पीड़ित के पिता की ओर से दर्ज कराए गए मामले के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. फिलहाल, मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
https://jantaserishta.com/national/girls-gang-rape-the-crime-was-executed-by-taking-the-boyfriend-hostage-1280110

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।